भयंकर युद्ध में रावण का वध:प्रभु राम और माता सीता का भावुक मिलन; VIDEO अयोध्या में 10वें दिन की रामलीला

अयोध्या की रामलीला में रविवार को 10 वां दिन रहा। मंचन की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद एक-एक कर रामकथा के महत्वपूर्ण प्रसंग मंच हुए। लीला में सबसे पहले कुंभकरण का युद्ध का प्रसंग हुआ। विभीषण की समझाने के बावजूद कुंभकरण रावण का साथ नहीं छोड़ते और रणभूमि में आते हैं। भगवान श्रीराम के हाथों उनका वध होता है। कुंभकरण के वध की खबर से रावण दरबार में शोक छा गया। इसके बाद मेघनाथ ने यज्ञ कर युद्ध की तैयारी की। रणभूमि में लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें मेघनाथ का वध हो गया। मेघनाथ की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी सुलोचना अपने पति का कटा हुआ शीश मांगने पहुंची। भगवान श्रीराम के आदेश पर हनुमान ने मेघनाथ का सिर सुलोचना को सौंप दिया। अंतिम प्रसंग में रावण स्वयं युद्ध के लिए निकलता है। श्रीराम के बाणों से उसका वध होता है। इसके बाद प्रभु श्रीराम, सीता माता और हनुमान जी की आरती हुई और रामलीला का समापन हुआ। वीडियो में देखिए 10वें दिन की रामलीला।