भाई ने बहन के सिर में मारी गोली, मौत:आगरा में 2 दोस्तों के साथ पहुंचा था; छोटी बहन बोली- भाई को गोली मार देनी चाहिए

आगरा में भाई ने अपनी बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिजली ठीक करने का बहाना बनाकर देर रात में दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ फरार हो गया। बुधवार देर रात हुई यह वारदात शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है। आरोपी की पहचान हरि सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रुपए के लेन-देन को लेकर भाई-बहन के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। अब जानिए पूरा मामला…. ताजगंज का रहने वाला हरि सिंह बिजली का काम करता है। करीब चार साल पहले वह एक मामले में जेल गया था। बताया जा रहा कि जेल जाने के पहले उसने अपनी बड़ी बहन अनीता को कुछ रुपए और गहने दिए थे। जेल से बाहर आने के बाद हरि सिंह ने अपनी बहन से गहने और रुपए मांगे। बहन ने बताया कि उसकी जमानत में काफी रुपए लगे। उसने पास रखे रुपए के अलावा गहने बेचकर उसकी जमानत कराई। बहन के जवाब से भाई बिफर गया। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद से आए दिन दोनों के बीच गहने और रुपए के लिए झगड़े होते रहे। पड़ोसियों व रिश्तेदारों की माने तो भाई-बहन में कई बार विवाद हुआ और उसने बहन पर जानलेवा हमला किया। लाइट बनाने का बहाने दरवाजा खुलवाया मृतक अनीता साहू के पति श्याम ने बताया- बुधरात रात करीब 8 बजे हरि सिंह और उसके दो दोस्त मेरे घर आए। दरवाजा खटखटा कर बोला- तुम्हारी लाइट खराब हो गई है। दरवाजा खोल दीजिए। भतीजे देव ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने के बाद एक ने मेरी बहन और दूसरे ने मेरे ऊपर तमंचा रख दिया। तीसरे ने मेरी पत्नी के गोली मार दी। गोली पत्नी के सिर में आर-पार हो गई। मेरा साला लगातार आरोप लगाता रहा कि बहन ने उसके गहने रख लिए हैं। गोली मारने के बाद तीनों फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छोटी बहन बोली- मेरा बस चले तो मैं उसे गोली मार दूं मृतक अनीता कुशवाहा की बहन राजश्री ने कहा- मेरा भाई हरि क्रिमिनल माइंड का है। परिवार का उससे कोई लेना-देना नहीं है। हमने उससे रिश्ता खत्म कर दिया। वह मां पर भी हमला कर चुका है। मेरा बस चले तो मैं उसे गोली मार दूं। छोटी बहन मंजू ने कहा- जिसने मेरी बहन को मारा है, वह गुंडा-डकैत है। बहन ने उसे जेल से निकाला था। उसकी जमानत के खर्च में गहने बिक गए। मगर, वह कहता था कि जेवर बिके नहीं है, तूने रख लिए हैं। इसलिए वह दुश्मनी करता था। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया- बहन-भाई के बीच लेन-देन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी के चलते भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। —————————————————— ये खबर भी पढ़िए… देवर की शादी से पहले महिला सिपाही ने जान दी:मासूम बेटी रोए जा रही; लखनऊ में तैनात प्रीति ने लव-मैरिज की थी हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सिपाही प्रीति सिंह (34) लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थी। प्रीति ने घरवालों के खिलाफ जाकर सौरभ से 12 साले पहले लव मैरिज की थी। 7 महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घरवालों की नाराजगी की वजह से शादी के बाद से ही दोनों सौरभ के चाचा के घर पर रहते थे। पढ़ें पूरी खबर….