कवि कुमार विश्वास सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला दर्शन किए। करीब 20 मिनट तक राम मंदिर की भव्यता को निहारते रहे। ट्रस्ट ने अंगवस्त्र और प्रसाद देकर उनका स्वागत किया। यहां एक होटल में भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कुमार विश्वास के पैर धोए। माथे पर तिलक लगाया। फूलों की बारिश की और आरती उतारी। कुमार विश्वास ने अयोध्या की बदलती तस्वीर पर खुशी जताई। 23 जनवरी को राहुल गांधी अयोध्या आने वाले हैं, इस पर कुमार विश्वास ने कहा- यह भगवान का फैसला है कि कब, किसको अपने द्वार पर बुला लें। सभी का स्वागत है। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का नाम लिए बगैर कहा- प्रयागराज माघ मेला से स्नान करके अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं। प्रशासन से अनुरोध है कि वह संतों की गरिमा का ध्यान रखें। श्रद्धालुओं की व्यवस्था का ध्यान रखें। 2 तस्वीर देखिए… कवि के पांव पखारने पर बाबा गोरखनाथ ने कहा- प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास पूरे विश्व में हनुमान के रूप में राम कथा का गायन कर उसे करोड़ों लोगों तक पहुंचा रहे हैं। मैंने कभी कुमार विश्वास में हनुमान की छवि देखी और उनका पूजन किया। यह मेरी श्री राम हनुमान और अयोध्या की प्रति आस्था है। भगवान जिस पर रीझते हैं, उसे सत्ता दिला देते हैं
कुमार विश्वास ने कहा- भगवान जब अयोध्या में पधारे थे, तब यहां आने का उनका आदेश प्राप्त हुआ। अब तो अधिक रुचिकर लगता है। पहले मन में ग्लानि होती थी, अब स्थिति बदली है। हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, सड़कें बहुत अच्छी हो गई हैं। यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण का समय है। भगवान जिन पर रीझते हैं, उन पर कृपा भी करते हैं। भगवान जिस पर रीझ जाते हैं, उसको सत्ता भी दिला देते हैं। चाहे वह सुग्रीव हों, चाहे वह विभीषण हों, जो उन्हें हृदय में धारण करते हैं, जो उनके काज के लिए लगातार प्रयास करते हैं, भगवान उन पर रीझते हैं। अटल स्कूल ऑफ पालिटिक्स के कुलपति हैं राजनाथ सिंह कुमार विश्वास ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तारीफ की। कहा- वे अटल बिहारी स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के कुलपति हैं। वह कम बोलते हैं, इशारों में बोलते हैं, लेकिन सार्थक बोलते हैं। लखनऊ में हमें सांसद के रूप में उनका प्रतिनिधित्व मिला है, वह अटल जी की विरासत का प्रतिनिधित्व है। कुमार विश्वास ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को पागल पड़ोसी बताया था। कुमार विश्वास ने कहा कि दुर्भाग्य से पड़ोस में हमारा ऐसा पुराना परिचित है जो हमारा ही भूमि खंड लेकर के बैठा हुआ है, इसके हाथ में कुछ ऐसी शक्ति लग गई है, जिससे सभी दुखी हैं और चिंतित हैं। इससे सचेत रहना और सावधान रहना, यह भारत का संकल्प भी है और उत्तरदायित्व भी है। इसी के अनुकूल उन्होंने यह प्रश्न का उत्तर दिया है और भारत सक्षम है कि किसी भी मूर्ख की मूर्खता को समुचित रूप से दंडित कर सके। एक देवता को देख लिया, अब दूसरे का भी भव्य दर्शन हो जाए
कुमार विश्वास ने कहा- मेरी उम्र 55 वर्ष हो गई। इस वसंत पंचमी पर 56वें वर्ष में प्रवेश करूंगा। मैंने 17-18 वर्ष की उम्र में पहली बार दर्शन किया था। तब से लेकर आज तक एक पूरा कालखंड बीता है। हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि जो लोगों ने 500-600 वर्ष में नहीं देखा, वह हमने इस साल के अंदर देख लिया। हमने अयोध्या में संघर्ष देखा, शासकों की हनक देखी, संतों का अपमान देखा, कारसेवकों के आंसू देखे, सरयू का लाल जल देखा और उसके बाद भगवान की भव्य प्राण प्रतिष्ठा भी देखी। मैं आशा करता हूं कि जो दिन हमें भगवान ने यहां दिखाया था। स्वयं शंकर जी ने कामदेव को भस्म करते हुए रति से यह कहा था कि तुम्हारे पति द्वापर में कृष्ण के पुत्र के रूप में पैदा होंगे। राम कथा के आदि शंकराचार्य जी से प्रार्थना ये है कि आपने अपने एक देवता के तो भव्य दर्शन करा दिए, दूसरे देवता के यथा शीघ्र भव्य दर्शन कराए। दल से विरोध कीजिए, राम से नहीं, जो आ रहे हैं उनको शुभकामनाएं
23 जनवरी को राहुल गांधी के अयोध्या आने से जुड़े सवाल पर कुमार विश्वास ने कहा- मैंने कहा था कि आप दल से विरोध कीजिए, राम से विरोध मत कीजिए। क्योंकि राम से विरोध करके, द्वेष करके संसार में किसी की सरी नहीं। ठीक से रहा नहीं। आशा करता हूं कि भगवान सबको सदबुद्धि देंगे। वह स्वंय ही तय करते हैं कि उनके द्वार तक कौन पहुंचे। वही तय करते हैं कि किसको आशीर्वाद देना है। उनको शुभकामना कि भगवान के चरणों में अब आ रहे हैं अब आएं। बाद में आएं, पहले आएं। वह भगवान का अंश ही हैं। वहीं विलीन होना है, वहीं से प्रकट होना है। मेरी पूरी शुभकामना विपक्ष के और पक्ष के उन सभी नेताओं को, सभी बंधुओं को जो भगवान के दर्शन के लिए आ रहे हैं। —————————————————– ये खबर भी पढ़िए… राहुल गांधी को अल्टीमेटम…हाजिर हों या कार्रवाई करेंगे:सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट ने कहा- 20 फरवरी को आखिरी मौका रायबरेली MP/MLA कोर्ट ने राहुल गांधी को अब 20 फरवरी को हाजिर होने का आदेश दिया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उनको मौजूद रहने को कहा था। लेकिन नेता प्रतिपक्ष के अधिवक्ता काशी शुक्ला ने कोर्ट को बताया कि केरल में होने की वजह से राहुल स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। कोर्ट ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि यह उनके लिए अंतिम मौका है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कोर्ट में राहुल गांधी का इस केस में बयान दर्ज कराया जाना है। पूरी खबर पढ़िए…