बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर ने भाजपा नेत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- बाबी (साध्वी) भी कम सेक्सी नहीं होती। पोस्ट वायरल होने पर छात्र उग्र हो गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल ऑफिस का घेराव किया। प्रिंसिपल ऑफिस में घुसकर प्रॉक्टर आलोक खरे के साथ हाथापाई की। छात्राएं उनको मारने के लिए आगे बढ़ीं, तो प्रॉक्टर लोगों के पीछे छुप गए। कॉलेज के स्टाफ ने किसी तरह बचाकर उन्हें वहां से निकाला। प्रिंसिपल ने हालात को बिगड़ता देख चीफ प्रॉक्टर को पद से हटा दिया है। पूरी प्रॉक्टोरियल टीम को भंग करने का आदेश दिया है। 2024 में भाजपा नेत्री कोम्पेला माध्वी लता ने हैदराबाद से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में उनकी हार हुई थी। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… इस विवाद की शुरुआत 19 मार्च को नवरात्रि के पहले दिन हुई। जब चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे ने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की। कैप्शन लिखा- केवल baba’s ही थोड़े सेक्सी होते है, babi’s भी कम सेक्सी नहीं होती। इस पोस्ट के वायरल होते ही छात्रों और धार्मिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। कॉलेज स्टाफ ने किसी तरह प्रॉक्टर को बचाया
बुधवार को भारी संख्या में ABVP कार्यकर्ता प्रिंसिपल ऑफिस पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। चीफ प्रॉक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। जिससे वहां तनाव भरा माहौल हो गया। प्रॉक्टर के सामने आते ही गुस्साए प्रदर्शनकारी उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। छात्राओं ने भी आगे बढ़कर प्राॅक्टर का घेराव किया। उन्हें पीटने की कोशिश की। इस बीच प्रॉक्टर भागकर कॉलेज स्टाफ के पीछे छिप गए। मौके पर मौजूद प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ ने किसी तरह बीच-बचाव कर चीफ प्रॉक्टर को आक्रोशित भीड़ से बाहर निकाला। इंदिवर सिंह चौहान बने नए चीफ प्रॉक्टर
मामले की गंभीरता और छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रिंसिपल डॉ. ओमप्रकाश राय ने आलोक खरे को चीफ प्रॉक्टर के पद से हटा दिया है। उनकी जगह वरिष्ठ प्रोफेसर इंदिवर सिंह चौहान को कॉलेज का नया चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है। ऐसे पोस्ट करते रहे हैं प्रोफेसर
एबीवीपी ने प्रिंसिपल को सौंपे ज्ञापन में कहा- एक तरफ पूरा देश नवरात्रि में नारी शक्ति की उपासना कर रहा था, वहीं दूसरी ओर एक जिम्मेदार शैक्षणिक पद पर बैठा व्यक्ति महिला साध्वी को लेकर ऐसे कमेंट कर रहा था। आलोक खरे पहले भी सोशल मीडिया पर असामाजिक और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहे हैं। कॉलेज परिसर में अपने कर्तव्यों के बजाय अधिकांश समय मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं। ऐसी हरकतों से प्रतिष्ठित संस्थान की गरिमा धूमिल हो रही है। ABVP ने दी चेतावनी
विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि केवल पद से हटाना काफी नहीं है, बल्कि आलोक खरे के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में संतोषजनक कानूनी और प्रशासनिक कदम नहीं उठाए गए, तो वे कॉलेज परिसर में और अधिक उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। प्रोफेसर की सफाई पढ़िए…
प्रोफेसर आलोक खरे ने दैनिक भास्कर से फोन पर कहा- हाल ही में अशोक खरात को गिरफ्तार किया गया है, उनके साथ कोई साध्वी थी, जिनकी फोटो मैंने सोशल मीडिया पर देखी थी। तभी मैंने नवरात्र के पहले दिन फेसबुक पर पोस्ट की थी। बाद में जब लोगों ने पोस्ट हटाने को कहा तो मैंने अपनी पोस्ट को हटा दिया। ————————- ये खबर भी पढ़ें… ‘अमिताभ बच्चन की भी एक किडनी है, कुछ नहीं होगा’:8वीं पास सरगना ने MBA स्टूडेंट का ब्रेनवॉश किया, कानपुर में रात में होता था ऑपरेशन पिता की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां और एक बहन है। बहन की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी मुझ पर है। अपनी कॉलेज फीस भी जमा नहीं कर पा रहा था। मुझे अपना फ्यूचर अंधकार में जाता दिखाई दे रहा था। इस दौरान मुझे शिवम अग्रवाल मिला। पढ़ें पूरी खबर…