लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में बुधवार को कार्यकारी परिषद (EC) की 38वीं बैठक कुलपति प्रो.अजय तनेजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की प्रशासनिक प्रगति से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इन प्रस्तावों पर लगी मुहर इनमें संविदा के तहत विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में 4 एसोसिएट प्रोफेसर और 7 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न समारोहों, दिवसों और आयोजनों के लिए संबंधित विभाग को 20 हजार की राशि स्वीकृत की गई। फाइनेंस कमेटी के निर्णय पर भी मुहर इसके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, सम्मेलन के लिए साल में एक बार एक लाख और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए 2 लाख तक के खर्च की स्वीकृति दी गई। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षक को अपना शोध पेटेंट करवाने के लिए इसकी प्रतिपूर्ति 35 हजार तक करने पर सहमति बनी है। इस बैठक में फाइनेंस कमेटी की 31वीं बैठक में लिए गए निर्णयों को भी हरी झंडी दी गई। यूनिवर्सिटी को पढ़ाई के लिए से बेस्ट कल्चर मुहैया कराना है KMC यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.अजय तनेजा ने बताया कि मकसद स्टूडेंट्स को बेहतरीन एजुकेशन मुहैया कराना है। साथ ही फैकल्टी को भी बेस्ट वर्क कल्चर मुहैया कराना है। बैठक में विश्वविद्यालय की एजुकेशनल गुणवत्ता, अनुसंधान को प्रोत्साहन और संस्थान के समग्र विकास से जुड़े अन्य कई विषयों पर भी सहमति बनी।