“यूपी आकर गलती हो गई। अब ऐसा काम नहीं करूंगा। मैंने तो दिशा पाटनी के घर फायरिंग नहीं की थी। सिर्फ रेकी कर रहा था। अरुण को एक महीने पहले से जानता हूं, जिसका एनकाउंटर हुआ। इन लोगों ने मेरे पैसे भी नहीं दिए।” ये बातें बरेली पुलिस के एनकाउंटर में घायल हुए 25 हजार के इनामी रामनिवास ने दैनिक भास्कर से कहीं। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। बरेली पुलिस के मुताबिक, दिशा पाटनी के घर दो दिन यानी 11 और 12 सितंबर को फायरिंग हुई थी। अब तक 6 आरोपियों के नाम सामने आ चुके हैं। 17 सितंबर की शाम गाजियाबाद में अरुण और रविंद्र को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। शुक्रवार को विजय तोमर और नकुल सिंह को दिल्ली पुलिस ने दबोचा था। इसके अलावा, कल ही पुलिस ने रामनिवास और अनिल को पैर में गोली मारकर बरेली से पकड़ा था। रामनिवास ने क्या कुछ बताया, पढ़िए रामनिवास-अनिल कैसे हुआ एनकाउंटर SSP अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली की SOG यूनिट लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थी। शुक्रवार को जानकारी मिली कि रामनिवास अपने साथी अनिल के साथ नेपाल भागने की फिराक में है। जब पुलिस टीम ने बरेली के बिहारीपुर नदी पुल के पास घेराबंदी की, तो बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायर किया, जिसमें रामनिवास के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 32 बोर की पिस्टल, 4 कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। बाइक की जांच की जा रही है कि यह चोरी की है या नहीं। रामनिवास ने ही शूटरों को लोकेशन दिखाई और साजिश रची
राजस्थान के जेतारण का रहने वाला रामनिवास उर्फ दीपक वारदात से पहले पूरी रेकी और प्लानिंग में शामिल था। पुलिस जांच में सामने आया कि रामनिवास झुमका चौराहे और एक होटल की फुटेज में भी दिखाई दिया था। घटना से पहले उसने ही शूटरों को लोकेशन दिखाई और साजिश रची। वहीं, अनिल हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। वह गैराज चलाता है। उसने पूछताछ में बताया कि शूटर अरुण और रविंद्र उसके गैराज पर आते-जाते थे। वह अक्सर उन्हें बाइक उपलब्ध कराता था। पुलिस अब इस गैराज की भूमिका और नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। यूपी पुलिस को चैलेंज करने वाले गोदारा को एसटीएफ चीफ ने दिया जवाब
17 सितंबर को अरुण और रविंद्र के एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा नाम के फेसबुक अकाउंट से गुरुवार सुबह 10.22 बजे पोस्ट हुआ। इसमें लिखा- आज ये जो एनकाउंटर हुआ है, यह हमारे लिए जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। अरे कुछ तो शर्म करो। एक मुंह से तुम सनातन-सनातन चिल्लाते हो और जो सनातन के लिए लड़ाई लड़े, उसे मार दिया जाता है। यह इंसाफ नहीं है। ये जितने भी सनातन धर्म का नाम लेकर घूम रहे, ये सिर्फ अपनी रोटी सेंक रहे। यह एनकाउंटर नहीं, सनातन की हार हुई है। हम अगर धर्म के लिए लड़ सकते हैं तो हमारे शहीद भाइयों के लिए हम वह काम कर सकते हैं, जिसकी ये कल्पना भी नहीं कर सकते। इसमें जिसका भी हाथ है, वह चाहे कितना भी पैसे वाला हो या पावर वाला हो, वक्त लग सकता है। माफी नहीं है। गोदारा की इस धमकी के बाद STF चीफ ने मीडिया से बातचीत में बिना नाम लिए कहा कि कोई बदमाश यूपी शासन को चैलेंज करने की हिम्मत नहीं कर सकता। यूपी में कानून का राज है। जनता में डर पैदा करने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अब पढ़िए, रोहित गोदारा गैंग पाटनी परिवार से क्यों नाराज हुआ? एक्ट्रेस की बहन खुशबू पाटनी ने कहा था- अनिरुद्धाचार्य का मुंह तोड़ दूंगी
30 जुलाई को दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले बयान पर खुशबू ने कहा- ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते? खुशबू बोलीं- इन्हें समाज के नामर्द फॉलो कर रहे
खुशबू ने आगे कहा- ये दुखद है कि ऐसे बदजुबान लोगों को समाज में फॉलो किया जाता है। समाज के सारे नामर्द इसे फॉलो कर रहे। जो लड़कियों के चरित्र पर उंगली उठाता है, वो किसी भी धर्म या संस्कृति का प्रतिनिधि नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर भी अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किस आधार पर एक कथावाचक ऐसा भद्दा बयान देता है? क्या धर्म के मंच से इस तरह के प्रवचन दिए जा सकते है? अब भक्त का सवाल और अनिरुद्धाचार्य का जवाब पढ़िए, जिस पर घमासान मचा अनिरुद्धाचार्य के जिस बयान पर विवाद खड़ा हुआ, वह एक कथा के दौरान का है। जिसमें एक भक्त सवाल करता है- गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डिवोर्स हो रहे हैं। जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने कहा- इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी। आज लड़के-लड़कियां 10 के साथ लिव-इन में रह रहे : अनिरुद्धाचार्य
इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कथा में कह रहे हैं कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ-साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी। हालांकि, विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। ——————— ये खबर भी पढ़िए- एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले मारे गए: गाजियाबाद में STF के साथ 15 मिनट फायरिंग बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश मारे गए हैं। गाजियाबाद में बुधवार शाम नोएडा STF, CI यूनिट दिल्ली, हरियाणा पुलिस की टीम ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया। बदमाशों की पहचान रोहतक के रविंद्र और सोनीपत के अरुण के रूप में हुई। ये रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था। पढ़ें पूरी खबर…