भूपेंद्र चौधरी बोले- SIR पर भ्रम फैला रहे राहुल-तेजस्वी:बरेली पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, इससे वोटर लिस्ट पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी

SIR (Standardization of Electoral Roll) देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करेगा। SIR से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी, जिससे हर नागरिक का वोट सही जगह दर्ज रहेगा। लेकिन विपक्ष इसे लेकर भ्रम फैलाने और राजनीति करने में जुटा है। जब बिहार में ड्राफ्ट प्रकाशित हुआ, तब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुप हो गए। उन्हें मानो सांप सूंघ गया। हमारा मानना है कि यह एक सामान्य और जरूरी प्रक्रिया है, जो लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगी। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का। वह आज बरेली में पूर्व मेयर और विधायक रहे कुंवर सुभाष पटेल की प्रथम पुण्य तिथि में शामिल होने पहुंच थे। इसके बाद वह रुहेल खंड यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा। SIR लागू किए जाने के फैसले का स्वागत इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में SIR लागू किए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए SIR जरूरी है। उन्होंने कहा, यह मतदाता सूची को दुरुस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पूरे देश में SIR लागू करने का जो निर्णय भारत निर्वाचन आयोग ने लिया है। भारतीय जनता पार्टी उसका स्वागत करती है। निश्चित रूप से SIR लागू होने के बाद प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी तथा निष्पक्ष होगी। इससे जनभागीदारी, तकनीकी एकरूपता और विश्वसनीय आंकड़ों को बढ़ावा मिलेगा। यह एक आवश्यक कदम है, जिसका हम सबको समर्थन करना चाहिए। राहुल गांधी एजेंडा चलाकर भ्रम फैला रहे भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार में SIR लागू होने के बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने शुरुआत में तो इसे लेकर अभियान चलाया, लेकिन जब ड्राफ्ट प्रकाशित हुआ, तो दोनों चुप हो गए। ऐसा लगता है कि उन्हें सांप सूंघ गया। उन्होंने कहा, यह विपक्ष का नकारात्मक एजेंडा है। ये लोग देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। जबकि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। विपक्ष भ्रम फैलाने में जुटा उन्होंने आगे कहा, मतदाता सूची में कई नाम मृत व्यक्तियों के हैं, कुछ लोग अपना निवास बदल चुके हैं, और कई पते पर गलत या दोहराए गए नाम हैं। SIR का उद्देश्य इसी तरह की त्रुटियों को सुधारना है। विपक्ष बिना किसी साक्ष्य के केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। एयरपोर्ट संचालन से जुड़े सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा,उत्तर प्रदेश में छोटे विमानों का संचालन शुरू कर सरकार ने एक अच्छा प्रयास किया था। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से यह अस्थायी रूप से बाधित हुआ है। सरकार बहुत जल्द इन तकनीकी दिक्कतों को दूर कर एयर सेवाओं को फिर से सुचारू करेगी, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। ————————– ये खबर भी पढ़ें… अयोध्या राम मंदिर का ध्वज आंधी-तूफान में भी फहराएगा; 360 डिग्री पर घूमेगा अयोध्या में भगवान राम का मंदिर तय समय में बनकर तैयार हो चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के 1 साल 9 महीने के बाद अयोध्या में एक बार फिर बड़ा आयोजन होगा। खुद PM नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को धर्मध्वजा फहराएंगे। केसरिया रंग की खास ध्वजा पर सूर्य, ॐ और कोविदार (अयोध्या का शाही वृक्ष, जो कचनार के नाम से जाना जाता है) वृक्ष के प्रतीक बने हुए हैं। पूरी खबर पढ़िए