मंगेतर के 3 टुकड़े करने वाला हंसते हुए जेल गया:रामपुर में पिता समेत 6 दोषियों को उम्रकैद; फार्म हाउस में दफनाया था

रामपुर के पायल हत्याकांड में उसके मंगेतर जहांगीर समेत 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने के बाद भी सभी दोषी हंसते हुए पुलिस की गाड़ी में बैठे। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें मंगेतर जहांगीर का पिता ताहिर हाथ हिलाते दिख रहा है। दरअसल, पायल से इंगेजमेंट के बाद भी जहांगीर दूसरी लड़की से निकाह करने की तैयारी कर रहा था। जब इस बात का पायल ने विरोध किया, ताे जहांगीर ने अपने पिता और नौकर समेत 5 लोगों के साथ मिलकर पायल की हत्या कर दी। उसके बाद लाश के तीन टुकड़े कर नदी किनारे दफना दिया था। यह वारदात 1 नवंबर, 2018 की है। इसके बाद 13 नवंबर, 2018 को नगर कोतवाली में पायल के भाई ने हत्या की FIR दर्ज कराई थी। पहले 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला राहिल गंज कोतवाली क्षेत्र में रहता है। वह राहिल कंस्ट्रक्शन का काम करता है। बड़ा भाई मुंबई के होटल में रिसेप्शन पर नौकरी करता है। उसकी बहन पायल 12वीं पास थी। पिता मेंथॉल फैक्ट्री में नौकरी करते थे। वो अब रिटायर होने के बाद घर पर हैं। मां गजाला (50) हाउस वाइफ हैं। राहिल ने बताया- मेरी बहन पायल की इंगेजमेंट थानाकुंडा मोहल्ले में रहने वाले जहांगीर से 6 मार्च, 2014 को हुई थी। 3 साल बाद दोनों की शादी करने की बात हुई थी। जहांगीर इंगेजमेंट के बाद मेरी बहन से लगातार फोन पर बात करता रहता था। दोनों के बीच करीब 4 साल तक बातचीत होती रही। इसी बीच जहांगीर का अफेयर उत्तराखंड के रामनगर की रहने वाली दूसरी लड़की से हो गया। इसके चलते वो पायल से शादी टाल रहा था। इस पर मेरी बहन को शक हुआ तो उसने जहांगीर से इस बारे में बात की। साथ ही विरोध भी करने लगी। इसी दौरान जहांगीर उत्तराखंड की लड़की से निकाह की प्लानिंग करने लगा। पायल नहीं मानी तो रास्ते से हटाने का प्लान बनाया
राहिल ने बताया कि जहांगीर की शादी करने की प्लानिंग जब पायल को पता लगी तो उसने विरोध किया। लेकिन, जहांगीर नहीं माना। जब बहन शादी की जिद करने लगी तो जहांगीर ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उसने पिता ताहिर खां, साथी इमरोज, नौकर निसार, प्रभजीत उर्फ सागर और रिश्तेदार दानिश को प्लान के बारे में बताया। 1 नवंबर को बहन को मिलने बुलाया
जहांगीर ने 1 नवंबर, 2018 को मेरी बहन को मिलने के लिए सिविल लाइंस स्थित टैक्सी स्टैंड बुलाया। वहां पर जहांगीर और इमरोज स्कूटी लेकर खड़े थे। दोनों पायल को बहाने से स्कूटी से बैठाकर कोसी नदी के पास अपने फॉर्म हाउस पर ले गए। इसके बाद सभी ने मिलकर कुल्हाड़ी मारकर पायल की हत्या कर दी। फिर उसके शव के 3 टुकड़े किए। पुलिस से बचने के लिए सभी ने मिलकर फॉर्म हाउस में ही 4 फीट का गड्ढा खोदा और उसमें शव के टुकड़ों को दफना दिया। बहन नहीं लौटी तो भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी
1 नवंबर को बहन पायल के घर नहीं लौटने पर राहिल ने थाना गंज में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच के बाद 13 नवंबर को केस दर्ज कर लिया। इसी दौरान जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया। फिर 26 नवंबर को उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया गया। जहांगीर से पूछताछ के बाद बाकी आरोपियों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया। केस के बाद जहांगीर का पिता ताहिर फरार हो गया था। जब पुलिस ने कुर्की का नोटिस जारी कराया, तो एक हफ्ते में ताहिर ने सरेंडर कर दिया। 40 दिन में पुलिस ने फाइल की चार्जशीट
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच की। 40 दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसके बाद ट्रायल शुरू हुआ। इस दौरान 13 गवाह और अन्य सबूत कोर्ट में पेश किए। एडीजे-1 कोर्ट के जज अजय कुमार दीक्षित ने सभी आरोपों को सिद्ध मानते हुए जहांगीर समेत सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया। हर दोषी पर 35-35 हजार का जुर्माना भी लगाया। सरकारी वकील अमित सक्सेना ने बताया- पुलिस की जांच में तीन टुकड़ों में पायल का शव बरामद हुआ था। थाना गंज में केस दर्ज किया गया था। आज कोर्ट ने मंगेतर जहांगीर समेत सभी 6 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। ——————- ये खबर भी पढ़ें मंत्री की फॉर्च्यूनर ने 3 को कुचला, 1 की मौत, ललितपुर में लोग बोले- मंत्री के बेटे ने असलहा दिखाया ललितपुर जिले में भाजपा विधायक लिखी फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। मंगलवार सुबह हादसे पर भड़के लोगों ने कार को घेर लिया और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पूरी खबर पढ़ें