बरेली में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद गोकशी पर सफेद झूठ बोल रहे हैं। यूपी में जिस गोकशी की बात वो कर रहे हैं, वह दरअसल अविमुक्तेश्वरानंद के ‘आकाओं’ का काम रहा है। वह कथित गोकशो के दबाव में आकर प्रदेश में भ्रम और अराजकता फैलाना चाहते हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी सरकार अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य नहीं मानती है। शंकराचार्य कोई सरकारी नियुक्ति या संवैधानिक पद नहीं है, बल्कि यह मठों और परंपराओं का विषय है। सरकार किसी भी ऐसे व्यक्ति को मान्यता नहीं देगी, जो धार्मिक पद की आड़ में जनता के बीच भ्रम फैलाता हो। शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- प्रशासन का काम केवल शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। किसी विवादित धार्मिक दावे पर मुहर लगाना नहीं। दरअसल, शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था- सीएम और जगद्गुरु रामभद्राचार्य घेराबंदी करके गोहत्या बंदी की मांग करने वालों पर तरह-तरह के हमले कर रहे। अगर आप सच में हिंदू हैं, तो गो-माता को राज्य माता घोषित करें। यूपी से गोमांस का निर्यात बंद करें, नहीं तो गैर हिंदू घोषित कर देंगे। इसी पर धर्मपाल सिंह ने पलटवार किया है। धार्मिक पद की मर्यादा भूलकर कानून तोड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यूपी में गोमांस और गोहत्या पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। यूपी से केवल सुअर, भैंस और बकरे का मीट ही नियमों के तहत एक्सपोर्ट किया जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई धार्मिक पद की मर्यादा भूलकर कानून तोड़ेगा, तो उसे कोई रियायत नहीं मिलेगी। योगी सरकार में आस्था से खिलवाड़ और गोवंश के अपमान के लिए कोई जगह नहीं है। 2017 में सत्ता संभालते ही योगी सरकार का पहला बड़ा फैसला अवैध बूचड़खानों को बंद करना था। आज प्रदेश में हजारों अवैध स्लाटर हाउस बंद हैं और पशु तस्करों के खिलाफ एनएसए (NSA) के तहत कार्रवाई की जा रही है। गोकशी करने वाले अपराधी आज जेलों में सड़ रहे हैं। हमारी नीति ‘विवाद से दूरी और व्यवस्था पर फोकस’ की है, जिसके तहत गोवंश संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार नेचुरल फार्मिंग और बायोगैस मॉडल पर काम कर रही
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने न केवल बजट आवंटित किया है, बल्कि गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘नेचुरल फार्मिंग’ और बायोगैस मॉडल पर काम शुरू किया है। सपा सरकार के 900 रुपये के मुकाबले योगी सरकार अब डीबीटी के जरिए गोवंश के लिए 1500 रुपये की सहायता दे रही है। हर जिले, नगर निगम और ग्राम पंचायत में 1000 पशुओं की क्षमता वाली गोशालाएं बनाई जा रही हैं। ‘अमृतधारा’ योजना के तहत पशुपालकों को 10 लाख तक का ऋण और 3 लाख तक के लोन पर बिना गारंटी की सुविधा दी जा रही है। गाय के गोबर और गोमूत्र से जैविक खाद, सीबीजी और पंचगव्य उत्पाद बनाकर रोजगार सृजन किया जा रहा है। सड़कों पर एक्सीडेंट रोकने के लिए निराश्रित गौवंश को रेडियम बेल्ट पहनाई जा रही है और उनके टीकाकरण व स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी हो रही है। अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को योगी पर साधा था निशाना… अविमुक्तेश्वरानंद बोले-योगी 40 दिन में हिंदू होने का प्रमाण दें प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मुझसे शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र मांगा गया। वह मैंने दे दिया। मेरे प्रमाण सच्चे थे, इसलिए उन्हें मानना पड़ा। अब प्रमाण मांगने का समय पीछे छूट गया। अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए। उन्होंने कहा- हम आपको 40 दिन का समय दे रहे। इन दिनों में आप गो-भक्त होने का प्रमाण दीजिए। अगर प्रमाण नहीं दे पाते, तो समझा जाएगा कि आप नकली हिंदू, कालनेमि, पाखंडी और ढोंगी हैं। सिर्फ दिखावे के लिए आपने गेरुआ वस्त्र धारण किया है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य घेराबंदी करके गोहत्या बंदी की मांग करने वालों पर तरह-तरह के हमले कर रहे। अगर आप सच में हिंदू हैं, तो गो-माता को राज्य माता घोषित करें। यूपी से गोमांस का निर्यात बंद करें, नहीं तो गैर हिंदू घोषित कर देंगे। शंकराचार्य की बड़ी बातें पढ़िए 1- लखनऊ में जुटेंगे संत, तय करेंगे कौन असली हिंदू
शंकराचार्य ने कहा- 10–11 मार्च को लखनऊ में सभी संत-महंत और आचार्य एकत्र हों। वहां यह तय किया जाएगा कि कौन हिंदू है, कौन हिंदू हृदय सम्राट है और किसे छद्म हिंदू या नकली हिंदू घोषित किया जाना चाहिए। 2- अब नकली हिंदुओं का पर्दाफाश करेंगे
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- अब नकली हिंदुओं का पर्दाफाश किया जाना है। जितने भी हिंदू हैं, उनके साथ बहुत बड़ा छल हो रहा है। यह छल खुद को साधु, योगी, संत और भगवाधारी कहने वाले व्यक्ति और उसकी पार्टी द्वारा किया जा रहा। 3- मेला छोड़ने पर कहा- प्रशासन लालच दे रहा था, हमने नकारा
माघ मेला छोड़ने पर शंकराचार्य ने कहा- माफी मांगने का भी एक तरीका होता है, क्षमा याचना करनी पड़ती है। प्रशासन हमें लालच दे रहा था कि आप ऐसे नहा लीजिए, आपके ऊपर फूल बरसा देंगे। अगले साल के लिए चारों शंकराचार्यों के लिए प्रोटोकॉल बना देंगे, लेकिन हमने नकार दिया। हमने कहा कि जिन संन्यासियों पर आपने लाठी बरसाई, उनसे माफी मांगिए। अगर वे क्षमा कर दें, तो ठीक, लेकिन इस सब के लिए प्रशासन आगे नहीं आया। 4- इतिहास में पहली बार शंकराचार्य से प्रमाण मांगा गया
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- अगले साल माघ मेले में मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करेंगे। इतिहास में पहली बार किसी शासक ने किसी शंकराचार्य से प्रमाण मांगा। विश्व में आपके यहां का गोमांस बिक रहा है। इसे 40 दिन में रोककर दिखाइए, तभी हम मानेंगे कि आप हिंदू हैं। अगर 40 दिन बीत गए और यह नहीं हुआ, तो हम लखनऊ आएंगे। वहां संत-महंतों के साथ बैठकर निंदा करेंगे। …………………………. ये खबर भी पढ़िए- अविमुक्तेश्वरानंद बोले-योगीजी गाय को राज्य माता बनाएं, आपको PM बनवाएंगे:गोमांस बैन करें; वरना धड़कनें बढ़ाने वाला ऐलान करेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनने के लिए सपोर्ट देने का ऑफर दिया। उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर योगी खुद को सच्चा हिंदू साबित करना चाहते हैं तो गाय को राज्य माता घोषित करें और गोमांस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएं। योगी को हमने 40 दिन का समय दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)