मंत्री मन्नू कोरी अचानक कमिश्नर के पैर छूने लगे, VIDEO:ललितपुर में अफसर से माला पहनते ही झुके, MLA- DM मुस्कुराने लगे

यूपी के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ गुरुवार को झांसी मंडल के कमिश्नर विमल कुमार दुबे के पैर छूने लगे। यह देख कमिश्नर ने उन्हें रोका और अपने दोनों हाथ जोड़ दिए। कमिश्नर विमल कुमार दुबे ललितपुर में एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। राज्यमंत्री पंथ एक बड़ी माला लेकर कमिश्नर दुबे की अगुवानी करने पहुंचे। माला पहनाने के लिए मंत्री आगे बढ़े, लेकिन कमिश्नर ने उन्हें ही पहना दिया। इसके बाद मंत्री पैर छूने के लिए आगे झुके। घुटने तक उनके हाथ पहुंचे ही थे, कमिश्नर ने उन्हें रोका और हाथ जोड़ लिए। मंत्री और अफसर के बीच का ये अनूठा रिश्ता देख सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और डीएम सत्यप्रकाश समेत सभी वहां मुस्कुराने लगे। मंत्री और कमिश्नर भी मुस्कुराते नजर आए। 2 फोटो देखिए… अब जानिए पूरा मामला…
दरअसल, गुरुवार सुबह झांसी मंडल के कमिश्नर विमल कुमार दुबे NH-44 पर स्थित केलगुंवा चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। करीब 11:30 बजे कमिश्नर के पहुंचने पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भी वहां मौजूद थे। राज्यमंत्री ने पहले सदर विधायक को माला पहनाई। कुछ देर बाद, जब कमिश्नर, डीएम सत्यप्रकाश और एसपी मोहम्मद मुश्ताक के साथ पहुंचे, तो राज्यमंत्री ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। मंडलायुक्त ने माला लेकर स्वयं राज्यमंत्री को पहना दी। इसके बाद राज्यमंत्री ने उनके पैर छूने का प्रयास किया। डीएम बोले- जल्द ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा
डीएम सत्य प्रकाश ने बताया- पुल का काम लगभग एक लेन की तरफ समाप्त हो चुका है। जल्द इसको ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। थोड़ा सा काम बचा है, जो आज शाम तक हो जाएगा, नहीं तो कल तक तो पूरा हो ही जाएगा। कल या परसों में पुल के एक तरफ ट्रैफिक खोल दिया जाएगा। लोगों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। कमिश्नर ने राज्य मंत्री और डीएम की तारीफ की
कमिश्नर विमल कुमार दुबे ने बताया- ये हमारी एक लंबित परियोजना थी, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद मैंने इंस्पेक्शन किया। एनएचआई के अफसरों को मैं बधाई देता हूं, उन्होंने जो वादा किया था वो पूरा किया। जनप्रतिनिधियों और मंत्री जी ने भी निरंतर दौरा किया। डीएम लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने पूरी टीम लगा रखी थी। जनता को नए साल का ये बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। एक दो दिन में इस पुल को शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री मनोहर लाल पंथ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, दो घटनाएं पढ़िए…. मंत्री बोले- शराब पीकर पहुंचा, घरवाली ने लाठी से मारा, फिर मेरा पीना बंद बात 26 दिसंबर की है। मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी एक गांव में आवास के भूमि पूजन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ आवाज उठाई। कहा- ‘अगर पति दारू पीकर आता है तो एक सटकिया (लाठी) खींचकर पीछे मारो। खटिया घर के बाहर डाल दो। एक बार मैं भी दारू पीकर घर आया था तो घर वाली ने लाठी मारी थी। इसके बाद मेरी दारू बंद हो गई।’ कार्यक्रम में मंत्री पंथ ने एक महिला को आवास प्रमाण पत्र दिया। महिला घूंघट में थी। उन्होंने महिला से घूंघट हटाने को कहा। कहा- चेहरा दिखाओ, चेहरा, घूंघट हटाकर। इसके बाद महिला ने घूंघट हटाकर फोटो खिंचवाई। पढ़ें पूरी खबर… ‘दे-दे प्यार दे’ गाने पर योगी के मंत्री का डांस…VIDEO एक साल पहले ललितपुर में मंत्री ने दे-दे प्याद दे गाने पर जमकर ठुमका लगाया। शादी समारोह में पहुंचे मनोहर लाल पंथ गाना बजने पर अपने आप को रोक नहीं पाए। ऑर्केस्ट्रा की महिला सिंगर ने जैसे ही गाना शुरू किया, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मंच पर चढ़ गए। समर्थकों के साथ डांस करने लगे। पढ़ें पूरी खबर… ———————————– ये खबर भी पढ़ें डिंपल के लिए आया हीरे का हार अखिलेश ने लौटाया:कहा- उन्हें गहनों का शौक नहीं; 48वें बर्थडे पर पूरी कहानी जब भारतीय राजनीति में दिखावा, लग्जरी और शानो-शौकत की होड़ मची है, तब एक ऐसी महिला जो इन सबसे कोसों दूर रहती हैं। विवादों से भी खुद को दूर रखती हैं। उनकी सादगी की मिसालें दी जाती हैं। यानी बिल्कुल सिंपल। पूरी खबर पढ़ें