सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मुलाकात की। राजभर ने आवास पर हुए पथराव और प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। सूत्रों के मुताबिक राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी फोन पर बातचीत कर घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर ABVP की तरफ से अभद्र भाषा में टिप्पणी की जा रही है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मंत्री राजभर को धैर्य बनाए रखने का भरोसा दिलाया है। साथ ही यह भी विश्वास दिलाया है कि अब ऐसी हरकत नहीं होगी। उधर, राजभर की पार्टी के कार्यकर्ता ABVP के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से भी खफा हैं। सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर ने ‘दैनिक भास्कर’ डिजिटल से बातचीत में बताया, ओमप्रकाश राजभर और केशव मौर्य के बीच बातचीत में एबीवीपी के छात्रों की ओर से किए गए प्रदर्शन पर बात हुई है। इधर, बाराबंकी के रामस्वरूप विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन के मामले में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने गुरुवार को अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी है। इससे पहले सीओ और कोतवाल को लाइन हाजिर किया जा चुका है। बुधवार रात मंत्री के आवास पर फेंके पत्थर दरअसल, मंत्री ओपी राजभर के खिलाफ बुधवार रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। कार्यकर्ता एकजुट होकर रात करीब 9 बजे लखनऊ में मंत्री के आवास पहुंचे। नारेबाजी करते हुए मंत्री का आवास घेर लिया। वहीं पर ओपी राजभर का पुतला फूंका। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। छात्रों और पुलिस में जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। पुलिस से छूटकर कार्यकर्ता बार-बार मंत्री आवास के गेट पर चढ़ने लगे। इस दौरान आवास के अंदर ईंट-पत्थर और जूते-चप्पल फेंके गए। कार्यकर्ताओं ने शोर मचाते हुए मंत्री को बाहर निकलने के लिए कहा। कड़ी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने काबू पाया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की नेम प्लेट नोच डाली। मंत्री राजभर ने एक चैनल से बातचीत में कार्यकर्ताओं को गुंडा कहा था। इसी बात से कार्यकर्ता गुस्से में हैं। मंत्री के आवास पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… कार्यकर्ता बोले- ओपी राजभर खुद गुंडा, हमारे संगठन को गुंडा कहा
ABVP सदस्य पुष्पेंद्र बाजपेई ने कहा, हम लोग ओपी राजभर के आवास के बाहर जमा हुए थे। विद्यार्थियों और युवाओं से इनका घर घेर देंगे। विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा और अनुशासित संगठन है, जो एक शैक्षिक परिवार की कल्पना करता है। ओम प्रकाश राजभर खुद गुंडा हैं और गुंडई के दम पर सरकार में आए हैं। जीवनभर गुंडई करने वाला, जाति की राजनीति करने वाला हमको गुंडा कह रहा है। जब तक इनका इस्तीफा नहीं ले लेंगे, छोड़ेंगे नहीं। पूरे प्रदेश में इनके पुतले जलाए जाएंगे। ABVP के सदस्य विकास ने कहा, मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अनुशासित और छात्र हितैषी संगठन को लेकर विवादित बयान दिया है। ABVP लगातार छात्र हितों में आवाज उठा रहा है। मगर उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बाराबंकी स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में जिस प्रकार एबीवीपी के सदस्यों और अन्य लोगों पर लाठियां बरसाई गईं, वह बेहद शर्मनाक है। ओपी राजभर ने कहा था- गुंडागर्दी करोगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी मंत्री ओपी राजभर ने ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के सवाल पर कहा- संविधान से देश चल रहा है। देश कानून से चलता है। आप शिक्षा मंत्री से मिलो, प्रमुख सचिव शिक्षा से मिलो, मुख्यमंत्री से मिलो। यहां से काम नहीं होता तो रक्षा मंत्री से मिलो। प्रधानमंत्री से मिलो। कानून तोड़ने पर प्रधानमंत्री को भी जेल जाना पड़ा। लालूजी को जेल जाना पड़ा। केजरीवाल को जेल जाना पड़ा। पुलिस का काम है लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करना। अगर आप गुंडागर्दी करोगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी। पहले प्यार से मनाएगी, नहीं मानोगे तो जबरदस्ती मनाएगी। तब भी नहीं मानोगे तो डंडा तो चलेगा ना। मंत्री की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला… पुलिस ने छात्रों बेरहमी से मारा था लखनऊ के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। ABVP की अगुआई में बड़ी संख्या में पहुंचे स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्टूडेंट्स और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने पर विवि प्रशासन ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा था। बाराबंकी CO सस्पेंड, पूरी चौकी लाइन हाजिर प्रदर्शनकारी छात्रों को दौड़ाकर पीटने का मामला जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा तो उन्होंने आरोपी पुलिसवालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीएम के आदेश पर पुलिस महानिदेशक ने सीओ सिटी हर्षित चौहान को सस्पेंड कर दिया। बाराबंकी एसपी ने नगर कोतवाली प्रभारी आरके राणा और गदिया चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उधर, प्रदेश सरकार ने IG अयोध्या प्रवीण कुमार को मामले की जांच सौंपी है। अयोध्या कमिश्नर गौरव दयाल, यूनिवर्सिटी में चल रहे लॉ कोर्स की वैधता की जांच करेंगे। क्यों कर रहे थे एबीवीपी छात्र प्रदर्शन?
ABVP अवध प्रांत के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने बताया कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस विवि की लॉ डिग्री की मान्यता नहीं है। विवि द्वारा लॉ स्टूडेंट्स के साथ धोखा किया गया है। बाजपेई ने दावा किया कि पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स 2022 से विवि के विधि विभाग से यह जानकारी मांग रहे हैं कि बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से संबद्धता का लेटर दें। लेकिन विवि उपलब्ध नहीं करा रहा। छात्रों को झांसा देकर उनके भविष्य को बर्बाद किया जा रहा। एबीवीपी नेता ने बताया कि जब छात्रों ने इस बाबत सवाल किया तो छात्र आदर्श पांडे और अभय राम त्रिपाठी को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। —————- संबंधित खबर भी पढ़िए… लखनऊ में अपनी सरकार के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:गाड़ियों पर चढ़े, नारे लगाए; पुलिस खींचकर ले गई, डिप्टी सीएम मिले बाराबंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद छात्रों में आक्रोश है। लखनऊ विश्वविद्यालय और विधानसभा के बाहर एबीवीपी छात्रों ने योगी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ‘संजय प्रसाद होश में आओ, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, योगी सरकार मुर्दाबाद, छात्र शक्ति जिंदाबाद’ के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़िए