मथुरा के गेस्ट हाउस में पंजाब की युवती की हत्या:शव पर चींटियां रेंग रही थीं; 5 दिन पहले लाया था संचालक

मथुरा में पंजाब की एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव गेस्ट हाउस के बाथरूम में पड़ा मिला। शव पर चींटियां रेंग रही थीं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवती को गेस्ट हाउस संचालक 5 दिन पहले लेकर आया था। संचालक को गुरुवार की दोपहर परेशान हालत में वहां निकलते हुए देखा गया। वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला शहर कोतवाली वृंदावन इलाके का है। क्राइम स्पॉट की 2 तस्वीरें देखिए… पॉश इलाके में गेस्ट हाउस, 6 कमरे किराए पर
शहर के पॉश इलाके में पुष्पांजलि कॉलोनी है। यहां श्री जी मुकुंदम के नाम से एक बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बने 6 कमरों को किराया पर दिया गया है। ट्रस्ट के लोगों ने इसे राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले सुनील शर्मा नाम के व्यक्ति को 50 हजार रुपए प्रति महीने किराए पर दे रखा है। वह इसे 2 साल से संचालित कर रहा है। इसी बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर एक स्टोर रूम और एक अन्य रूम है। गुरुवार की दोपहर सुनील शर्मा गेस्ट हाउस से अचानक लापता हो गया। शाम तक फर्स्ट फ्लोर पर कोई हलचल नहीं सुनाई दी। बिल्डिंग में बने मंदिर में पूजा करने वाले राघवेंद्र शास्त्री ने शक के आधार पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे एक रूम के बाथरूम में करीब 30 वर्षीय युवती का शव पड़ा हुआ मिला। युवती के गर्दन पर निशान, हत्या की आशंका
पुलिस ने शव की जांच की तो उसके गर्दन पर निशान दिखाई दिया। इससे संभावना जताई जा रही है कि सुनीता की गला दबाकर हत्या की गई है। घबराहट में निकलता हुआ दिखाई दिया सुनील
राघवेंद्र शास्त्री ने बताया, सुनील 5 दिन पहले पंजाब के फाजिल्का की रहने वाली 30 वर्षीय सुनीता को लेकर आया था। वह गुरुवार की दोपहर में घबराहट में निकलता हुआ दिखाई दिया था। ऊपर गए तो एक कमरे में ताला लगा था। जबकि वह कमरा खुला रहता है। लड़की भी नहीं दिखी तो पुलिस को सूचना दे दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुनील की तलाश की जा रही है। सुनीता की हत्या हुई है या मौत की कोई और वजह है, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। ——————————- ये खबर भी पढ़ेंः- रामपुर में दामाद ने ससुर की गोली मारकर हत्या की, पत्नी-सास पर फावड़े से किया हमला, शव के पास बैठा रहा, साथ में अस्पताल गया रामपुर में दामाद ने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी की मां, बाप, बुआ और फूफा विवाद सुलझाने के लिए उसके घर पहुंचे। ससुराल वालों को देखकर आरोपी आक्रोशित हो गया। अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। उसने अपने ससुर को गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…