मथुरा में डकैती करने वाले दो डकैतों को पुलिस ने गुरुवार सुबह 7 बजे एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बाबरिया गिरोह के दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। बदमाशों की पहचान धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों ने 23 अप्रैल को सुरीर टैटीगांव में कारोबारी अजय अग्रवाल के घर पर डाका डाला था। वारदात के बाद SSP श्लोक कुमार ने बदमाशों की तलाश के लिए 17 टीमें बनाई थीं। बुधवार को इनपुट के आधार पर पुलिस ने टैंटीगांव में यमुना एक्सप्रेस-वे अंडरपास के आसपास घेराबंदी की। तड़के 2 संदिग्ध बाइक से आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार यूटर्न लेकर भागने लगे। इस दौरान बेकाबू होकर गिए गए। पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, मारा गया डकैत पप्पू उर्फ राजेंद्र पुत्र हनुमान राजस्थान के अलवर में अम्बेडकरनगर का रहने वाला था। उस पर मेरठ में 3, मथुरा-फिरोजाबाद में एक-एक, हरियाणा के गुरुग्राम में 2, रेवाड़ी में एक और दिल्ली में 3 मामले दर्ज थे। 23 अप्रैल को कारोबारी के घर डाका डाला था खबर अपडेट हो रही है…