यूपी के मौसम में उलटफेर का सिलसिला जारी है। वाराणसी में 42 डिग्री टेम्प्रेचर के बीच गंगा के घाटों पर सन्नाटा पसरा हैं। ट्रांसफार्मर फेल हो गए हैं, जिन्हें कूलर से ठंडा किया जा रहा है। मथुरा में पारा 41 डिग्री है। यहां गर्मी से बचाव के लिए स्प्रिंकलर से सड़कों पर वाटर स्प्रे किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज 47 जिलों में बारिश जबकि 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले, शुक्रवार को प्रदेश के 13 शहरों में जोरदार बारिश हुई। आगरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। भीषण गर्मी को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां 15 दिन और बढ़ा दी गई हैं। अब स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। शुक्रवार को प्रदेश में बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 14 जून यानी आज से मौसम बदलेगा। आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। भीषण गर्मी के असर की दो तस्वीरें… पश्चिमी यूपी में कहां-कहां अलर्ट?
पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 50 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। जिन जिलों में अलर्ट हैं- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इनके आस-पास के इलाके। पूर्वी यूपी में भी बदलेगा मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। अलर्ट में ये जिले शामिल हैं- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और आस-पास के इलाके। यूपी में मानसून कब आएगा?
काशी में BHU के मौसम वैज्ञानिक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया- दक्षिण भारत में एक मजबूत साइक्लोनिक सिस्टम बन रहा है। इसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा, जिसके चलते 20 जून से 26 जून के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून बिहार के प्रवेश द्वार पर सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा तक पहुंच चुका है। IMD के मुताबिक, इसके आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसलिए एक-दो दिनों में यह बिहार में भी दस्तक दे सकता है। बिहार में मानसून के प्रवेश करने का निर्धारित समय 10 से 12 जून है। 15 जून तक यह आगे बढ़ते हुए अमूमन पटना और रांची तक पहुंचकर करीब आधा बिहार और झारखंड कवर कर लेता है। करीब 20 जून के आसपास मानसून यूपी की पूर्वी सीमा और उत्तराखंड में प्रवेश कर जाता है। पूरे यूपी में मानसून 20 से 26 जून के बीच सक्रिय हो जाएगा। यूपी में मौसम अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….