मथुरा में बांके बिहारी कॉरिडोर और न्यास बनाए जाने का पिछले तीन हफ्ते से विरोध जारी है। शुक्रवार को महिलाओं ने मार्च निकाला। भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने पार्टी सांसद हेमा मालिनी को जमकर धिक्कारा। कहा, ऐसी महिला सांसद पर धिक्कार है, जो महिलाओं की पीड़ा नहीं समझ रहीं। अन्य महिलाओं ने कहा, हमारे ठाकुरजी बिकाऊ नहीं हैं। VIDEO में देखिए वृंदावन कॉरिडोर पर विवाद क्यों है?