मथुरा में विकराल यमुना की तबाही का ड्रोन VIDEO:घाट, गली, मंदिर और घर डूबे, 4 फीट तक पानी भरा; परिक्रमा मार्ग बंद

यमुना नदी की बाढ़ से मथुरा-वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। यमुना का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा असर वृंदावन में है, यहां 50% हिस्सा डूब चुका है। यहां घाट, गली, मंदिर और मकान सब पानी में डूबे नजर आ रहे हैं। परिक्रमा मार्ग बंद कर दिया गया है। पानी यहां सड़कों पर 4 से 5 फीट तक भर गया है। पुलिसकर्मी भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। बड़ा सवाल यह है कि इसी मथुरा में गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों को बचाने वाले कृष्ण के शहर को इस कलयुग में कौन बचाएगा। भास्कर ने 150 फीट की ऊंचाई से बाढ़ के हालातों को ड्रोन वीडियो में कैद किया। ऊपर फोटो पर क्लिक कर VIDEO देखिए…