मथुरा में बाढ़ जैसे हालात हैं, 5 हजार लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगह पर शिफ्ट हो गए हैं। सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 3.25 लाख क्यूसिक पानी मथुरा-वृंदावन में पहुंच गया है। 12 कॉलोनी में बाढ़ का पानी घुस चुका है। 8 गांव की हजारों बीघा फसल डूब चुकी है। नदी के किनारे बसे इलाकों में रह रहे करीब 1500 लोगों की जिंदगियां खतरे में फंसी हैं। चोरियों के डर से लोगों ने अपने घर नहीं छोड़े हैं। एडमिनिस्ट्रेशन मथुरा में आने वाले टूरिस्ट को अलर्ट करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट करवा रहा है। प्रशासन मान रहा है कि अगर यमुना में पानी इसी तरह से बढ़ा तो राधा वल्लभ, राधा रमण और बांके बिहारी मंदिर तक पानी पहुंच सकता है। ‘दैनिक भास्कर’ ने 24 घंटे में तेजी से बदले बाढ़ के हालात को अपने कैमरे में कैद किया। ऊपर क्लिक करके ड्रोन VIDEO में बाढ़ के हालात को देखिए…