मथुरा में बाढ़ का खतरा बरकरार है। यमुना खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही हैं। मोक्षधाम के गेट तक यमुना हिलोरे मार रही है। जो यमुना परिक्रमा मार्ग से करीब 800 मीटर दूर बहती थी, वह अब वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में हिलोरे मार रही है। यमुना का पानी परिक्रमा मार्ग में आने के कारण इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। परिक्रमा मार्ग में यमुना का पानी वराह घाट पर 2 फीट, कालिदाह पर 4 फीट से ज्यादा भरा हुआ है। वहीं चीरघाट से लेकर केशीघाट तक घाट ही पानी में डूब गए हैं। यमुना जगन्नाथ घाट पर भी हिलोरे मार रही है। वहीं पानीघाट और गुरुकुल तिराहा पर भी पानी सड़क पर पहुंच गया है। प्राचीन धार्मिक स्थल ज्ञान गुदरी पर भी यमुना पहुंच गई है। यहां के बारे में कहा जाता है उद्धव जी को द्वापर में गोपियों ने यहां ज्ञान दिया था। इसीलिए इसे ज्ञान गुदरी कहा जाता है। दैनिक भास्कर ने ड्रोन की मदद से बाढ़ के हालात देखे, ऊपर क्लिक करके वीडियो देखे…