मथुरा में 7 साल की बच्ची से श्मशान में रेप:खिड़की तोड़कर घर में घुसा, सोते समय मां के पास से उठा ले गया

मथुरा में 7 साल की बच्ची के साथ युवक ने श्मशान में रेप किया। हालत बिगड़ने पर बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची मां के साथ सो रही थी। आरोपी खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसा। बच्ची का मुंह दबाने के बाद उसे लेकर भाग गया। घरवाले उसे खोजते हुए श्मशान पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत काम किया। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार देर रात की है। पूरा मामला विस्तार से… बच्ची का मुंह दबाकर मेन गेट से भागा मथुरा के एक गांव निवासी युवक ड्राइवर है। वह किराए पर टैक्सी चलाता है। बुधवार रात उसकी 7 साल की बेटी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी। दूसरे कमरे में उसके पिता और अन्य भाई बहन सो रहे थे। आधी रात को आरोपी राहुल खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुस आया। इसके बाद उसने घर का मेन गेट खोला। फिर मां के पास सो रही बच्ची को गोद में उठा लिया। वह शोर न मचा पाए, इसलिए उसका मुंह दबा दिया। आरोपी बच्ची को घर से करीब 500 मीटर दूर श्मशान स्थल पर ले गया। यहां बच्ची के साथ रेप किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इससे बच्ची की हालत बेसुध हो गई। सुबह 4 बजे मां की नींद खुली, बेटी गायब थी बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे बच्ची की मां की नींद खुली। उन्होंने देखा तो बेटी गायब थी। उसने पूरा घर खोज डाला। लेकिन बेटी कहीं नहीं मिली। मां ने इसकी जानकारी पिता और बाकी परिवार वालों को दी। परिवार के लोग बेटी को खोजते हुए गांव के बाहर खेतों की ओर गए। करीब एक घंटे बाद वह लोग खोजते-खोजते गांव के श्मशान पहुंचे। यहां पर बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसने मां को बताया कि गांव का ही रहने वाला राहुल उसे उठाकर ले गया था। बच्ची ने बताया कि राहुल ने उसके साथ गंदा काम किया। शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बच्ची के घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने पीड़िता के घर वालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया- बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने 30 साल के आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। …………………
ये खबर भी पढ़िए-
4 लाश के साथ 12 घंटे रहा हत्यारोपी दोस्त, बेटे ने बाप के सिर की 10 हडि्डयां तोड़ी थीं प्रयागराज में करोड़पति कारोबारी परिवार के 4 लोगों की हत्या में शामिल सनी गुप्ता 12 घंटे लाशों के साथ रहा। रातभर उसने हर निशान मिटाने की कोशिश की। फर्श पर फैला खून साफ किया। शवों के चेहरों पर टॉयलेट क्लीनर डाला। फिर लाशों को रजाई-गद्दे ओढ़ा दिए, ताकि बदबू बाहर न आए। हत्याकांड के बाद वह घर जाकर आराम से सो गया। पुलिस ने 150 CCTV कैमरों की फुटेज देखीं और सनी को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर