मन की गंदी प्रवृत्तियां आतंकवाद बनाती हैं- योगी:लखनऊ में सीएम बोले- मन संतुष्ट नहीं तो विचलित होगा, ब्रह्माकुमारीज के समागम में राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ में हैं। यहां सुल्तानपुर रोड पर गुलजार उपवन में ब्रह्माकुमारीज के समागम में राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इसी के साथ संस्थान का राज्य स्तरीय योग शुरू हो गया। उपवन में 5 हजार से ज्यादा लोग एक साथ योग करेंगे, जिनमें साइंटिस्ट और VIP भी शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। सीएम योगी ने कहा कि मन की गंदी प्रवृत्तियां आतंकवाद बनाती हैं। अगर मन संतुष्ट नहीं रहेगा तो यह विचलित रहेगा, भ्रमित रहेगा। इसका उदाहरण आतंकवाद है। यही वजह है कि पीएम मोदी ने 21 जून को विश्व योग दिवस शुरू कराया। ब्रह्माकुमारीज से पिछले 20 साल से जुड़ी हुई हैं। 3 तस्वीरें देखिए… 1000 से ज्यादा खास मेहमान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज लखनऊ में करीब 1000 VIP मेहमान पहुंचे हैं। इनमें 400 से अधिक बिजनेसमैन, 100 से ज्यादा डॉक्टर, 300 से ज्यादा प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा, देशभर से 5000 ब्रह्माकुमारी सदस्य भी शामिल होंगे। भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कई विशेष टीमें तैनात की गई हैं। कार्यक्रम की पल-पल की जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…