महाकुंभ में दातून बेचकर फेमस हुए ‘दातून बॉय’ आकाश यादव शनिवार को मुसीबत में फंस गए। उन्हें एक कॉमेडी REEL बनाने पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ हुई तो पता चला कि आकाश ने नकली पिस्टल के साथ REEL बनाई थी। 5 मिनट सलाखों के पीछे रहने के बाद छोड़ दिए गए। बाहर आए तो आकाश ने कहा, जेल का ताला टूट गया, आकाश दातून वाला छूट गया। असली माफिया असली असलहा लेकर सड़कों पर खुलेआम घूम रहे। मैंने नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाया तो जेल भेज दिया गया। आकाश यादव के फेमस होने से जेल तक के सफर की पूरी स्टोरी VIDEO में देखिए…