महिला को शराब पिलाकर दोस्तों ने गैंगरेप किया:अलीगढ़ में बीमार मां को देखने आई थी, रास्ते से मिलने के लिए बुलाया; दोनों गिरफ्तार

अलीगढ़ में महिला को शराब पिलाकर गैंगरेप करने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला अपनी ससुराल जेवर (गौतमबुद्धनगर) से अलीगढ़ अपनी मां के घर आई थी। यहां से वह वापस जा रही थी। इसी दौरान महिला के दोस्त का उसके पास फोन आया। दोस्त ने महिला को मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर महिला को नशीली ड्रिंक पिलाई। फिर दोनों ने महिला का रेप किया। इसके बाद दोनों दोस्त महिला को नहर के पास अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। अब पूरा मामला पढ़िए… बरौठा नहर के पास बेहोश मिली थी महिला हरदुआगंज में 19 सितंबर शाम को लगभग 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। महिला बरौठा नहर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बताया- वह नशे में है। जिसके बाद महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां महिला 24 घंटे तक बेहोशी की हालत में रही। शनिवार को महिला होश में आई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला का बयान लिया था। मैं उन्हें अच्छा दोस्त मानती थी महिला ने बताया था- दो आरोपियों ने शराब पिलाकर मेरे साथ रेप किया। मैं उन्हें अपना अच्छा दोस्त मानती थी। मुझे नहीं पता वो मेरे साथ ऐसा करेंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया- मैं तो शुक्रवार को जेवर में अपनी ससुराल से मां से मिलने आई थी। अपनी ससुराल वापस जा ही रही थी। तभी मैं पहले के जानने वाले दोस्त वसीम खां का फोन आया। उसने मुझे बातों में फंसाकर मुझे मिलने बुलाया। मैं भी उसकी बातों में आ गई। और उससे मिलने के लिए गई। जिस जगह वसीम ने मिलने बुलाया था, वहां वह अपने एक अन्य साथी सौरभ के साथ मौजूद था। दोनों ने अच्छे से बातचीत की। हमने साथ में खाया-पिया। लेकिन इस दौरान उन दोनों ने मेरी ड्रिंक में कुछ नशीली चीज मिला दी थी। जिसके बाद मैं नशे की हालत में थी। दोनों ने बारी-बारी से मेरा रेप किया। मैं बेहोशी की हालत में थी। जिसके बाद आरोपी मुझे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार महिला ने दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को शनिवार को बयान दिया था। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। ………….. ये खबर भी पढ़ें… यूपी की PCS अफसर बोलीं-मिलना हो तो पोस्ट शेयर करो, फिर साथ में फोटो पोस्ट करूंगी, स्वाति गुप्ता ने किया फेसबुक लाइव लखनऊ में PCS अफसर स्वाति गुप्ता रविवार सुबह फेसबुक पर लाइव आईं। उन्होंने कहा- जो मुझसे मिलता है, उसके पोस्ट फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करती हूं। जिसको मुझसे मिलना है, वो 30 दिन तक पोस्ट शेयर करे। उसके फोटो के साथ पोस्ट करूंगी। पढ़िए पूरी खबर