सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। 12वीं में DPS गोमती नगर एक्सटेंशन के आदीश दीक्षित को 99.2% अंक मिले। 12वीं में ही RLB सेक्टर-14 इंदिरा नगर की अनुष्का के 99%, LPS साउथ सिटी की आंचल भारद्वाज को 98.8% और अनुभूति वर्मा को 97.8% अंक मिले। 10वीं में डीपीएस इंदिरा नगर के ईशान सिंह को 98.2% अंक मिले हैं। 10वीं में ही विदुषी मौर्य को 98.2%, इंदिरानगर RLB की स्तुति सिंह, श्रेयस मिश्रा और ज्ञान मौर्य को बराबर 97.8% नंबर मिले। बिना पिता की बेटी कशिश यादव को 12वीं में 95.2% अंक मिले। उसकी मां शशि यादव चिप्स-पापड़ बनाकर उसकी पढ़ाई-लिखाई करा रही हैं। वहीं, इस साल लखनऊ में 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ दिया। 49 जिलों में लखनऊ रहा दूसरे नंबर पर 12वीं में इस बार 20 हजार 322 स्टूडेंट्स में से 18 हजार 289 स्टूडेंट्स सफल रहे। कुल 90% स्टूडेंट्स पास हुए। अहम बात ये है कि यूपी के प्रयागराज रीजन के 49 जिलों में बलरामपुर के बाद लखनऊ दूसरे स्थान पर रहा। यहां के 90% विद्यार्थी सफल रहे। पहले देखिए तीन तस्वीरें… मां ने चिप्स पापड़ बेच कर बेटी को पढ़ाया 12वीं में कशिश यादव को 95.2% अंक मिले। जब वह पांच साल की थीं, तो उनके पिता की मौत हो गई थी। कशिश और दो अन्य बहनों का जिम्मा मां शशि यादव के कंधे पर आ गया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने परिवार को पालने के लिए ग्रामीण महिला उद्योग में चिप्स-पापड़ बनाना शुरू किया। उससे होने वाली कमाई से तीनों बेटियों को पढ़ा रही हैं। कशिश तीन बहनें हैं। वह आईएएस बनना चाहती है। लखनऊ के टॉप स्कूलों का परीक्षा परिणाम RLB लखनऊ
12वीं – 1491 (90% से ज्यादा 166),
10वीं – 1403 (90% से ज्यादा 246) LPS सीपी सिंह ग्रुप
12वीं – 1105 (90% से ज्यादा 228)
10वीं – 1280 (90% से ज्यादा 408) LPS एसपी सिंह ग्रुप
12वीं -1207 (90% से ज्यादा 212)
10वीं – 1203 (90% से ज्यादा 398) LPS वीरेंद्र सिंह ग्रुप
12वीं -105 (90% से ज्यादा 14)
10वीं – 75 (90% से ज्यादा 20)
स्टडी हॉल स्कूल
12वीं – 129 (90% से ज्यादा 41)
10वीं – 157 (90% से ज्यादा 30) केंद्रीय विद्यालय – (शहर-10 स्कूल) 12वीं – 1424 – 1417 – 99.50 (90% से ज्यादा 308)
10वीं – 1594 – 1584 – 99.37 (90% से ज्यादा 324 मेधावियों ने बताए सफलता के मंत्र अब देखिए पिछले तीन साल का परीक्षा परिणाम… —————- पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…