माध्यमिक शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर धरना खत्म:एडेड स्कूल के शिक्षक 4 दिन से कर रहे थे प्रदर्शन, गुरुवार को वार्ता के दौरान बनी बात

लखनऊ के पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय में चार दिन से धरना दे रहे शिक्षकों ने गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को 7 जून तक प्रबंधक से NOC लेने वाले शिक्षकों को ऑफलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिये। मंत्री के साथ वार्ता में शामिल उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा और शिक्षिका मीनाक्षी द्विवेदी के अलावा विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता, शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेन्द्र देव मौजूद रहे। 11 अगस्त से चल रहा था धरना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के बैनर तले प्रदेश भर के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक ऑफलाइन स्थानांतरण सूची जारी करने की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय में 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। बुधवार की शाम निदेशक के आश्वासन को ठुकराते हुए रात भर शिक्षक निदेशालय पर डटे रहे। शिक्षकों ने 30 घंटे जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। अगस्त के अंतिम हफ्ते में जारी होगी तबादला सूची संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने बताया कि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि 20 अगस्त तक सूची तैयार कराके मुख्यमंत्री को अनुमति के लिए भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद अगस्त के अंतिम हफ्ते में स्थानांतरण आदेश जारी किया जाएगा। मंत्री के इसी आश्वसन के बाद संगठन ने धरना समापन की घोषणा की। बुधवार रात हुई भारी वर्षा में भी शिक्षक डटे रहे इससे पहले बुधवार को भारी बारिश के बावजूद रात भर शिक्षक धरना स्थल ओर मौजूद रहे। शिक्षक बिना ट्रांसफर आर्डर लिए जाने को तैयार नहीं थे। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने एक दिन पहले शिक्षकों को लिस्ट जारी कराने का भरोसा दिया था, पर शिक्षक नहीं माने। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभागीय मंत्री ने एक बार फिर से गंभीरता से लिया वार्ता के बुलाया। धरने का संचालन प्रदेश महामंत्री राजीव यादव और प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी को भरोसा देते हुए तत्काल में अमल ने लाने के निर्देश दिए। ये भी रहे मौजूद इस मौके पर संगठन के संरक्षक हरि प्रकाश यादव, संगठन मंत्री सुरेश पासी, आय व्यय निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, प्रदेश मंत्री तीथ राज पटेल, बिरुजू सरोज, उपाध्यक्ष पवन यादव, कार्यकारिणी सदस्य बृजेश चौधरी, सुरेश सिंह, जयराम यादव, आरके मिश्रा, शत्रुघ्न कुमार, अजय कुमार, दिनेश द्विवेदी जी, शुभेदु शरण त्रिपाठी रहे। धरने में राम सुरेश, प्रमोद कुमार, मुकेश चन्द्र पाठक, शिखा गुप्ता, सरोज सिंह, बेता सिंह, महिमा यादव, वरुण देव पाडे कृतिका सिंह, शिवागी वर्मा सदीप, मीनाक्षी द्विवेदी, दीति पहाड़ी, अनुज त्रिवेदी, पूजा राठौर, जागृति शमां, कल्पना, चंद्रशेखर चौधरी, मंडलीय मंत्री आगरा अवधेश वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।