लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। बुधवार सुबह 7 बजे 50 से ज्यादा अफसर 5 से ज्यादा गाड़ियों से विधायक के आवास पहुंचे। लखनऊ पुलिस भी साथ है। टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया है। आने-जाने पर रोक लगा दी है। अफसर फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उमाशंकर सिंह इन दिनों कैंसर से पीड़ित बताए जा रहे हैं। वह बलिया की रसड़ा विधानसभा से विधायक हैं। सुबह-सुबह टीम ने दी दबिश
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…..