आजमगढ़ में 7 साल के बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम दो आरोपियों का एनकाउंटर किया है। दोनों के पैर में गोली मारी है। इनके नाम शैलेंद्र कुमार निगम उर्फ मंटू और राजा निगम हैं। दोनों सगे भाई हैं। यह मुठभेड़ सिधारी थाना क्षेत्र में इटौरा के आगे डेंटल कॉलेज के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही शैलेंद्र और राजा ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में शैलेंद्र को दो गोली लगी, जबकि राजा निगम को एक गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चा बुधवार की शाम से लापता था। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। आज सुबह बच्चे की लाश बोरी में मिली मिली। बोरी से बच्चे का हाथ बाहर था। बोरी पड़ोसी के घर के गेट पर लगे पेड़ पर टंगी थी। शव मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने 24 घंटे बाद बच्चे को बरामदगी के संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा था। इससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस से परिजनों की झड़प भी हुई। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने एक्शन ले लेती तो बच्चा जिंदा होता। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लग रहे हैं। घटना सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला की है। आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया पड़ोसी पर हत्या का आरोप, मौके पर 18 थानों की पुलिस
परिवार ने शैलेंद्र और राजा पर हत्या का आरोप लगाया था। आरोपी और बच्चे का मकान आपस में सटा है। शैलेंद्र के घर के गेट पर ही वह बोरी मिली, जिसमें बच्चे का शव पड़ा था। मामला सामने आने के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार था। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर को फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए मौके पर 18 थानों की फोर्स को तैनात किया गया है। इसके साथ ही पीएसी बुलाई गई है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह समेत करीब 100 पुलिसकर्मी मौके पर हैं। मौके से 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना जानिए
सिधारी में रामलीला मैदान के पास रहने वाले मुकर्रम हार्ड वेयर की दुकान चलाते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। 7 साल का बड़ा बेटा साहेब आलम कक्षा एक में पढ़ता था। वह न्यू एरा पब्लिक स्कूल सिधारी छात्र था। शिक्षकों का कहना है कि बच्चा अपनी क्लास का टॉपर था। एक दिन पहले बुधवार की शाम वह घर के बाहर ग्राउंड में खेल रहा था। उसके बाद घर नहीं आया। घर के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस से मिलकर गुहार लगाई गई थी। बच्चे के चाचा साकिब आलम ने बताया, कल शाम से ही उनका भतीजा घर से लापता था। परिवार और आसपास के लोग बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। रात को ही सिधारी थाने पर जाकर पुलिस को बताया। पुलिस ने 24 घंटे के बाद इस मामले को देखने की बात कही। परिजनों की शिकायत के बाद थाने की पुलिस पीड़ित परिजनों के घर झांकने तक नहीं आई। आज गुरुवार सुबह 10 बजे भतीजा का शव पड़ोसी के घर के गेट पर एक बोरे में मिला। इससे नाराज लोगों ने परिजनों के साथ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों का पुलिस प्रशासन को लेकर काफी गुस्सा भी है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। है। पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर हत्या की
चाचा साकिब आलम ने पड़ोस में रहने वाले शैलेंद्र कुमार निगम उर्फ मंटू पर भतीजे की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया, पड़ोसी मंटू की भी हार्डवेयर की दुकान है। उसने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई है। बच्चा उससे काफी घुलामिला हुआ था। मां बोली-पुलिस ने नहीं सुनी, आप एक मां की गुहार सुनो
बच्चे की मां जास्मीन खातून ने बताया, पड़ोसी युवक ने अपने पूरे परिवार के साथ मेरे बच्चे की हत्या कर दी। बताया कि वह मेरे बच्चे को बहुत लाड करता था। दुलार करता था। उस पर बहुत भरोसा था। कल शाम को वह ले गया। नहीं आया, तो मेरी सास ने कहा परेशान न हो। लेकिन मैं परेशान थी। मेरा दिल कह रहा था कि पड़ोसी ने ही कुछ किया है। उसने पूरे परिवार के साथ मिलकर मेरे बच्चे की हत्या कर दी। मां ने कहा, पुलिस ने भी बात नहीं सुनी। रिपोर्ट लिखवाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने बताया कि 24 घंटे के बाद सुनवाई होगी। अब मेरा बच्चा मर गया। उसकी हत्या कर दी गई। अब कौन सुनवाई करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि मेरे साथ इंसाफ करो। जिसने मेरे बच्चे को मारा है, उसको सजा दो। एक मां कह रही है, उसकी बात सुनो। अगर कार्रवाई नहीं होगी तो हम कोर्ट जाएंगे। एसपी ग्रामीण बोले, आज फिरौती की जानकारी के बाद सक्रिय हो गई थी पुलिस एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शुरुआती पूछताछ में परिवार ने ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। आज सुबह फिरौती के लिए कॉल आने की बात सामने आई थी। इस जानकारी के बाद पुलिस सक्रिय हाे गई। जिस नंबर से कॉल आई थी, उसको ट्रेस किया जाने लगा। इस बीच जानकारी मिली की बच्चे का शव उनके घर के पास ही एक तार पर बोरी में शव मिला है। इसके बाद पुलिस की कई टीम सक्रिय हो गई। जहां पर शव मिला, उस घर के पास खून का निशान मिला है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। इसमें एक कंपनी पीएसी, 18 थानों की पुलिस, क्यूआरटी काे लगाया गया है। सीओ तैनात हैं। कानून-व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा। जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के मुताबिक जांच कर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। एसएसपी बोले, लापरवाही मिली तो पुलिस पर होगी कार्रवाई
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में बच्चा खेल रहा था। जब बच्चा घर पर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन बच्चे की डेड बॉडी मिली। परिजनों का कहना है की डेड बॉडी मिलने से पहले फिरौती के लिए कॉल आई थी। आरोपी की हार्डवेयर की दुकान है, दुकान नहीं चलती थी। ऐसे में आरोपी की ओर से इस घटना को अंजाम दिए जाने का अंदेशा जताया गया है। उन्हाेंने बताया कि रिपोर्ट तत्काल दर्ज की गई थी। आसपास तलाश की गई थी। निश्चित तौर पर उसे सकुशल बरामद नहीं किया जा सका। अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। इस पूरी घटना में शामिल जो भी आरोपी हैं, उन सभी के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। ……………………………… संबंधित खबर पढ़िए लखनऊ में फिर दिखा तेंदुआ: 72 घंटे बाद सड़क के किनारे चहल कदमी करते देखा गया, वन विभाग की टीम नहीं कर पाई ट्रैप लोगों ने सड़क के किनारे चहल कदमी करते तेंदुए की फोटो मोबाइल में कैद किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम और सक्रिय हो गई। यह खबर भी पढ़ें