मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मेहताब को मुठभेड़ में मार गिराया है। शुक्रवार रात पुलिस को मेहताब के आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद बदमाश की घेराबंदी की गई। बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आखिरकार पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें बदमाश को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। मेहताब का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एक पुलिसकर्मी के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र के परसोली के जंगल में हुई। मारा गया बदमाश मेहताब शामली जिले के रसूलपुर का रहने वाला था। उस पर लूट, डकैती और रंगदारी सहित 18 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीरें देखिए… बदमाश के पास से मिली रिवॉल्वर
मुठभेड़ के बाद पुलिस को मेहताब के पास से कई चीजें मिली हैं। इसमें सरकारी .38 बोर की रिवाल्वर, 9 MM की पिस्तौल, कारतूस और बाइक भी शामिल हैं। जांच में पता चला है कि मेहताब एक सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना में फरार था। पुलिस के अनुसार, मेहताब कई गिरोहों से जुड़ा था। मुठभेड़ की सूचना पर मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जांच की। 19 दिन पहले सर्राफा कारोबारी और पोते से की थी लूट 19 दिन पहले मेहताब ने अपने साथियों के साथ बुढाना कोतवाली क्षेत्र में एक सर्राफा कारोबारी और उनके पोते से 10 लाख के जेवर लूट लिए थे। 3 नकाबपोश बदमाशों ने मंदवाड़ा रोड पर दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी नेमचंद (60) और उनके पोते अंकित (25) को तमंचे के बल पर रोका था। बदमाशों ने दोनों को पास के खेत में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए। उनके पास से 7 तोले सोना, 2.5 किलोग्राम चांदी और 4 हजार रुपए लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया था।पुलिस ने घायल अंकित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। बदमाशों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। लूट में शामिल नईम के भाई को भी पुलिस ने मारी थी गोली 12 दिन पहले पुलिस ने लूट में शामिल 20 हजार के इनामी बदमाश शादाब को गिरफ्तार किया था। शादाब ने ही अपने भाई महताब उर्फ कल्लू के साथ मिलकर सर्राफा व्यापारी और उनके पोते से लूट की थी। 21 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पापुलर बाग पहुंची। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वह गन्ने के खेत में छिपने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने चारों तरफ से बदमाश को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शादाब के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल शादाब को अस्पताल भेजा गया। उसके पास से लूटे गए जेवर और एक तमंचा बरामद मिला। पूछताछ में आरोपी शादाब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। शादाब पर लूट, शस्त्र अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। 5 दिन पहले मारा गया था 1 लाख का इनामी नईम 28 सितंबर को मुजफ्फरनगर में एक लाख के इनामी बदमाश नईम कुरैशी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उस पर 6 हत्या, लूट, गैंगस्टर और रंगदारी समेत कुल 36 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि नईम किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। SSP संजय कुमार ने खुद मोर्चा संभाला। मीरापुर थाना क्षेत्र के भूरा चौकी क्षेत्र के जंगल में पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को 2 बाइक पर दो बदमाश आते दिखे। पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से 30 मिनट तक करीब 20 राउंड फायरिंग हुई थी। इसमें नईम कुरैशी को गोली लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से हेड कॉन्स्टेबल कालू राम घायल हुए थे। जबकि मीरापुर एसएचओ बबलू वर्मा के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल से 2 पिस्टल और 2 बाइक भी बरामद की थी। ———————————— ये खबर भी पढ़िए… मेरठ में हत्या का लाइव VIDEO, 3 गोली मारी:12 सेकेंड में सीने में तीन राउंड फायर किया, बाइक से भागते समय REEL भी बनाई मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या का लाइव VIDEO सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ट्यूबवेल पर आदिल बेसुध पड़ा है। हत्यारा उसके सीने में 12 सेकेंड में 3 गोली मारता है। मौके से भागते वक्त आरोपियों ने रील भी बनाई थी। पुलिस ने 8 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले 1 अक्टूबर को लोहियानगर के नरहेड़ा में आदिल की डेडबॉडी मिली थी। तब आरोपी की गोली मारते हुए फोटो सामने आई थी। पुलिस ने इसे एआई जनरेटेड बताया था। अब मर्डर का वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…