“मेरी पत्नी 57 साल की है। उसका प्रेमी 45 साल का है। दोनों मिलकर मेरी हत्या करना चाहते हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को घर में मेरे हाथ-पैर बांध दिए, मुंह बंद कर दिया। शरीर पर हथौड़े मारे। उसके बाद भाग गए। पकड़े न जाए इसलिए घर से जाते समय सीसीटीवी बंद कर दिए। मैंने किसी तरह घर से बाहर आया। मेरे दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। कालोनी के लोगों ने रस्सी खोली। उसके बाद 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी गई। तब तक आरोपी भाग चुके थे। पत्नी रात में बेटी के घर छिपने पहुंची, लेकिन जब सच्चाई पता चली तो बेटी ने उसे घर से जाने को कह दिया। उसके बाद से वह प्रेमी के साथ कहीं चली। मेरा बेटा दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बेटी और दामाद दोनों डॉक्टर हैं। प्रेमनगर में उनका अस्पताल भी है। मैं घर में अकेला रहता हूं। मेरी जान को खतरा है। मेरी रक्षा की जाए।” ये आपबीती बरेली के BDA कालोनी के डॉ. विशाल सक्सेना ने सुनाई। डॉ. विशाल ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से जान को खतरा बताया है। बीते 30 अक्टूबर को पत्नी और प्रेमी के खिलाफ उन्होंने प्रीतनगर थाने में FIR भी कराई है। डॉ. विशाल ने दैनिक भास्कर संवाददाता से बात की है। उन्होंने सिलसिलेवार पूरी बात बताई। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 2021 में क्लिनिक पर आंख का चेक अप कराने आया था दरअसल, डॉ. विशाल सक्सेना एक आई स्पेशलिस्ट हैं। जिला अस्पताल से वह साल 2024 में नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद से रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद वह अपने सुभाषनगर स्थित तीन मंजिला मकान में रहते हैं। वह अपने मकान में ही क्लिनिक खोले हैं। शाम को मरीजों को देखते हैं। डॉ.सक्सेना ने बताया- 2021 में मेरे क्लिनिक पर सौरभ नाम का व्यक्ति आंखों का चेकअप कराने आया था। इसी दौरान मेरा उससे परिचय हुआ था। मुझसे परिचय होने के बाद वह क्लिनिक और घर आना जाना शुरू कर दिया। घर आया तो उसका परिचय पत्नी शिखा से कराया। डॉ. विशाल ने कहा- पत्नी से परिचय होने के बाद वह किसी न किसी बहाने मेरे घर आने लगा। दोनों के बीच काफी बातचीत होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि धीरे-धीरे पत्नी और उस युवक का अफेयर शुरू हो गया। जब मुझे पता लगा तो विरोध किया। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे के साथ मारपीट की थी। बदनामी के डर से नहीं कराई FIR मैंने इस मामले की शिकायत सुभाषनगर थाने में की थी। तब पुलिस ने कहा था कि केस दर्ज कराने से परिवार की बदनामी होगी। इसके बाद से मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया था। केस दर्ज नहीं कराया। इससे पत्नी और प्रेमी दोनों को बच गए। दूध में बेहोशी की गोलियां मिलाकर खिलाई 28 अक्टूबर को रात में पत्नी ने मुझे दूध में बेहोशी की गोलियां मिलाकर पीने को दी। मैं दूध पीकर सोने चला गया। इसी दौरान पत्नी ने फोन करके प्रेमी सौरभ को बुला लिया। वह रस्सी और हथोड़ा लेकर आया था। दोनों ने मेरे मुंह पर टेप लगा दिया। हाथ पैर बांधकर मुझे जमीन पर गिरा दिया। हत्या की नीयत से मुझे हथौड़े से मारा गया। जब बेहोश हो गया तो मुझे मरा समझकर दोनों भाग गए। घर से भागकर बचाई जान काफी देर तक मैं कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। मैंने किसी तरह से उठा। घर का दरवाजा खोलकर बाहर आया। पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। ये पूरी घटना पड़ोसी के सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें पत्नी और उसका प्रेमी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने घर में तलाशी ली। मौके से रस्सी और हथोड़े बरामद हुए। डॉक्टर ने कहा- 30 अक्टूबर को मैंने प्रीतमनगर थाने में जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी बोलीं- आरोपियों का जल्द पकड़ा जाएगा एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया- डॉ. विशाल सक्सेना ने थाने में तहरीर दी है। पत्नी और प्रेमी पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। ————————- ये खबर भी पढ़िए- योगी को धमकी देने वाला थाने से लंगड़ाते निकला: हाथ जोड़कर कहा- साहब गलती हो गई…माफ कर दो, सभी धर्मों का सम्मान करूंगा सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- हिंदुओं यह जो तुम्हारा महाकुंभ आ रहा है, हम मुसलमान चैलेंज करते हैं कि नहीं होने देंगे। चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ जाएं…मुसलमानों जिहाद करो। ये 2025 राम मंदिर का आखिरी साल होगा। । पढ़ें पूरी खबर…