मुरादाबाद में रेप के बाद लड़की ने दी जान:5 दिन पहले किडनैप कर ले गया था, घर आते ही फंदे पर लटक गई

मुरादाबाद में 17 साल की लड़की ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। उसका शव घर पर लटका मिला। लड़की को दूसरे समुदाय के युवक चांद ने बहला-फुसलाकर किडनैप कर लिया था। पुलिस ने चांद को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया था। उसके बयान दर्ज करने के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया था। शनिवार को लड़की की मां कहीं गई हुई थी, तभी उसने घर पर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना नागफनी थाना इलाके की है। अब जानिए पूरा मामला… बंगलागांव चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला ने 28 जून को नागफनी थाने में 17 साल की बेटी को बहला-फुसला कर किडनैप करने का केस दर्ज कराया था। नागफनी पुलिस टीम ने इस मामले में डिलारी के गांव फरीदपुर हाजी में रहने वाले चांद मोहम्मद को 2 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही लड़की को भी उसके पास से बरामद कर लिया था। पीड़िता ने बयान में रेप में होने की बात कही थी
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और उसका बयान लिया, तो लड़की ने रेप होने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी चांद मोहम्मद को 2 जुलाई को ही जेल भेज दिया था। बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के बाद पुलिस ने लड़की को उसकी मां के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद लड़की मां के साथ घर चली गई थी। दुपट्टे से घर पर लगाई फांसी
शनिवार सुबह लड़की की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। करीब 9.30 बजे वह लौट कर घर आई, तो बेटी कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी थी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। वो लोग लड़की को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां बोली- जब से घर आई थी, परेशान थी
लड़की की मां ने बताया- जबसे मेरी बेटी घर आई थी, तभी से परेशान थी। ज्यादा बात भी नहीं करती थी। घर के बाहर भी नहीं जाती थी। मैं काम से घर से बाहर गई थी। वह घर पर अकेली थी। इसके बाद जब मैं लौटकर आई तो उसका शव लटकता मिला। मैं ये देखकर बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने आकर मुझे संभाला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि
एसएचओ नागफनी सुनील कुमार की टीम ने मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई। बाद में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर की पंखुड़ी को फ्री में पढ़ाएगा स्कूल, मां ने सपा से कहा- आपकी मदद नहीं चाहिए, योगी ने फीस माफी की बात कही थी गोरखपुर की 13 साल की पंखुड़ी सोमवार से स्कूल जाने लगेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह पखुंड़ी के पिता से बात की। उनसे बच्ची को लेकर स्कूल आने के लिए कहा। DIOS डॉ अमरकांत सिंह ने बताया- 7 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग में पंखुड़ी का एडमिशन कराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…