इटावा में REEL के चक्कर में एक 12 साल की बच्ची खुद भी फंसी और अपने माता-पिता को जेल भिजवा दिया। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में उसने हिंदू देवी-देवताओं को गालियां दी और वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर हिंदू संगठनों ने एतराज जताया। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इटावा और यूपी पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी लड़की, उसके एक दोस्त और माता-पिता पर केस दर्ज किया। लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया है। वहां जाने से पहले लड़की ने माफी मांगी। उसने कबूल किया कि वह फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती थी। माता-पिता को जेल भेज दिया गया। मामला इटावा शहर का है। अब विस्तार से पढ़िए… एक दिन पहले केस दर्ज किया
मामला थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के मोहल्ला तकिया आजाद नगर टीला का है। यहां रहने वाले शाबिर और शबीना पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार को FIR दर्ज हुई। जिसमें आरोप है कि उनकी 12 साल की बेटी ने इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो पोस्ट किए थे। पढ़िए क्या कहा लड़की ने?
लड़की ने 27 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक मिनट का वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उसने भगवान राम और माता सीता को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं और गालियां देती नजर आ रही है। उसने कहा, हम लोगों ने ही राम को सीता का पता बताया था जब रावण उन्हें लेकर चला गया था। वो कमेंट ब्लॉक करने की बात कह रही है। साथ ही कह रही है कि किसी में हिम्मत है तो मुझे जेल भिजवाकर दिखाए। कई यूजर्स ने लड़की के वीडियो पर आपत्ति जताई और पुलिस से मामले का संज्ञान में लेने की बात कही। लोगों ने लिखा कि लड़की को जेल भेजा जाना चाहिए। उसपर कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
लोगों ने गुस्सा बढ़ता देख पुलिस हरकत में आई। कई हिंदू संगठनों ने भी पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि लड़की द्वारा बनाए गए वीडियो की जानकारी उसके माता-पिता और एक मित्र को पहले से थी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए पुलिस ने नाबालिग लड़की, उसके माता-पिता और एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लड़की को नारी निकेतन भेजा गया है, जबकि माता-पिता सहित दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस एक अन्य आरोपी आरिफ की तलाश में दबिश दे रही है। बताया जाता है कि वो आरोपी दूसरे जिले का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सीओ बोले- लड़की के माता पिता को भेजा जेल
सीओ सिटी अभय नारायण राय ने कहा- मामले का संज्ञान लेकर लड़की के माता पिता को पकड़ा गया है। उनपर केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। जबकि नाबालिग लड़की को नारी निकेतन भेजा गया है। एक और सोशल मीडिया फ्रेंड की तलाश की जा रही है। लड़की का कहना है कि उसने दोस्त के कहने पर ऐसा किया था। उसका नाम-पता अज्ञात है। पूछताछ के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। सीओ ने कहा, अभिभावकों को अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखनी चाहिए। जो भी व्यक्ति ऐसे आपत्तिजनक वीडियो को शेयर या प्रचारित करेगा, उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ————— ये खबर भी पढ़ें कांग्रेस नेता इंस्पेक्टर से बोले- तुम लुटेरे हो:शाहजहांपुर में कुर्क फॉर्च्यूनर को रोकने पर हॉट-टॉक; पुलिस ने जब्त की गाड़ी शाहजहांपुर में गैंगस्टर एक्ट में कुर्क फॉर्च्यूनर को जब्त करने के दौरान पुलिस की कांग्रेस नेता के साथ हॉट टॉक हुई। पुलिस लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। तभी कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह नवादा की कार दिखी। इंस्पेक्टर ने कार रुकवाकर चाबी मांगा, तो कांग्रेस नेता से बहस होने लगी। पूरी खबर पढ़ें