मेकअप और चश्मा लगाकर शो में पहुंचे डॉग्स, VIDEO:पिटबुल देखकर कानपुर मेयर बोलीं- इसे ले जाइए; 10 राज्यों से पहुंचे कुत्ते

कानपुर में ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो चल रहा है। इसमें डॉग्स का अलग अवतार देखने को मिल रहा है। मेकअप और चश्मे के साथ दूर-दूर से आए डॉग्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं। पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से डॉग्स को यहां लाया गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों से भी डॉग्स आए हैं। शहर में डॉग्स लवर और डॉग्स हैंडलर का जमावड़ा लगा हुआ है। शो के लिए डॉग्स को सजाया गया है। रैंप पर उनकी वॉक देखकर पूरा ग्राउंड तालियों और सीटियों से गूंज उठा है। शो का आयोजन कानपुर नगर निगम और कानपुर कैनल वेलफेयर एसोसिएशन मिलकर कर रहे हैं। इसका शुभारंभ चीफ गेस्ट मेयर प्रमिला पांडे ने किया। इस दौरान पिटबुल डॉग्स को देखकर वह दंग रह गई। तुरंत ही उन्होंने कहा- इसे ले जाइए यहां से, कानपुर में ये प्रतिबंधित है। शो के दौरान पालतू और स्ट्रीट डॉग्स को वैक्सीनेशन भी फ्री में किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम की ओर से पालतू डॉग्स के रजिस्ट्रेशन के भी इंतेजाम किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वालों को गिफ्ट हैंपर भी दिए जाएंगे। कुछ तस्वीरें देखिए… डॉग शो से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…