मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन की शुरुआत के बाद से मेट्रो की राइडरशिप में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पहले जहां आईआईटी से मोतीझील के बीच एवरेज राइडरशिप 5 हजार थी, वहीं अब ये बढ़कर 6 गुना हो गई है। रोजाना एवरेज राइडरशिप 30 हजार तक हो गई है। 11 दिनों में 3 लाख तक पहुंची राइडरशिप
30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन का लोकार्पण किया था। 31 मई को पब्लिक के लिए मेट्रो के द्वार खोल दिए गए थे। तब से बीते 11 दिनों में 3 लाख से अधिक यात्रियों ने मेट्रो की सवारी की है। बीते रविवार को यात्रियों की संख्या सर्वाधिक 34 हजार दर्ज की गई। वीकेंड के अलावा आम दिनों में भी 30 हजार लोग एवरेज मेट्रो की सवारी कर रहे हैं। मेट्रो अधिकारियों में खुशी की लहर
लगातार यात्रियों की संख्या के विस्तार होने से जहां मेट्रो अधिकारी गदगद हैं तो वहीं अब इसी के साथ रात में लखनऊ की तर्ज पर ही रात 12 बजे तक मेट्रो चलाने पर मंथन शुरू हो गया है। टाइम बढ़ने के बाद मेट्रो की राइडरशिप में और इजाफा हो सकता है। 123 राउंड दौड़ रही है मेट्रो
आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक अभी मेट्रो 14 स्टेशनों के बीच दिनभर में 123 राउंड दौड़ रही है। यह चक्कर रूट पर उतारी गईं 7 ट्रेने सुबह 6 से रात 10 बजे तक लगा रही हैं। यूपीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार मोतीझील के आगे अंडरग्राउंड सेक्शन शुरू होने के बाद मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। नवीन मार्केट से सेंट्रल तक राइडरशिप ज्यादा
चुन्नीगंज को छोड़ दिया जाए तो नवीन मार्केट परेड, बड़ा चौराहा, नयागंज और सेंट्रल स्टेशन के बीच यात्रियों की आवाजाही ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार यात्री सेवा के विस्तार के बाद नवीन मार्केट, जेड स्क्वायर मॉल, ग्रीनपार्क, बाबा आनंदेश्वर मंदिर परेड, पुस्तक बाजार एवं सोमदत्त प्लाजा के साथ ही नानाराव पार्क व अन्य घूमने वाले स्थलों की वजह से मेट्रो का उपयोग कर रहे हैं। कुल 32.4 किमी. में मेट्रो का निर्माण
कानपुर में दो कॉरिडोर में कुल 32.4 किमी. में मेट्रो का निर्माण कार्य हो रहा है। पहले कॉरिडोर में आईआईटी से नौबस्ता तक 23.8 किमी. में कार्य हो रहा है। इस रूट पर कुल 21 स्टेशन है। 14 में ट्रेन दौड़ रही है। अगले वर्ष की शुरुआत तक 7 नये स्टेशनों पर भी ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य है। इसमें आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक ट्रेन दौड़ने लगी है। वहीं दूसरे कॉरिडोर में सीएसए यूनिवर्सिटी से बर्रा 8 तक 8.6 किमी. में मेट्रो का कार्य चल रहा है। इस कॉरिडोर में 8 मेट्रो स्टेशन होंगे। जिसका कार्य भी तेजी से चल रहा है। सुबह और शाम हो रहा इजाफा
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क विभाग) पंचानन मिश्रा ने बताया कि सुबह और शाम मेट्रो की राइडरशिप में इजाफा हो हरा है। वीकेंड में यात्रियों की संख्या 34 हजार तक पहुंच रही है। अंडरग्राउंड सेक्शन शुरू होने से यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। बीते 11 दिनों में यात्रियों ने किया सफर 31 मई- 25 हजार
1 जून- 33 हजार
2 जून से 7 जून- 30 हजार (प्रतिदिन औसतन)
8 जून- 34 हजार
9 जून- 32 हजार
10 जून- 30 हजार