मेरठ में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट ली। बाइक सवार दो युवकों ने सीएनजी पंप का रास्ता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। कुछ ही सेकंड में 2 तोले की चेन लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी 1 मिनट 25 सेकेंड का है। दोनों युवक 1 मिनट तक वहीं पर घूमते रहे। 2 सेकेंड में चैन लूटकर भाग गए हैं। पीड़ित महिला ने शिक्षा विभाग से रिटायर है। घर पर अकेली रहती है। पति की मौत हो चुकी है। दोनों बेटे बाहर रहकर पढ़ाई करते है। महिला रोजाना दोपहर 12 बजे जानवरों को रोटी खिलाने जाती हैं। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया। घटना मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला
पीड़ित महिला का नाम इंदिरा देवी है। 70 साल की इंदिरा देवी ने बताया- मैं मूल रूप से आगरा की रहने वाली हूं। लेकिन अब शादी के बाद से यहीं मेरठ गंगानगर में रहती है। गंगानगर के पी पॉकेट में आइआइएमटी एकेडमी से 200 कदम की दूरी पर किराए के मकान में अकेली रहती हूं। मेरे के पति दरियाल सिंह की 21 साल पहले मौत हो चुकी है। पति दरियाल सिंह शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी पर थे। उनकी मौत के बाद इंदिरा देवी को मृतक आश्रित में पति की जगह सरकारी नौकरी मिली थी। वो शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थी। कुछ समय पहले ही रिटायर हुई है। महिला घर पर अकेली रहती है
महिला ने बताया- मेरे दो बेटे हिमांशु और विपुल हैं। दोनों बेटे बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। घर में मैं अकेली रहती हूं। रोजाना सुबह 11.30 बजे से 12.00 बजे के दरम्यान इंदिरा देवी कुत्तों को खाना खिलाती हूं।
उनके घर के सामने ही एक बड़ा ग्राउंड है, जहां मैं रोजाना कुत्तों को रोटी देने जाती हूं। सोमवार सुबह भी इसी टाइम पर मैं कुत्तों को खाना देने घर से बाहर आई। उस वक्त पूरा इलाका सुनसान था। सड़क भी सुनसान थी। बाइक पर दो लड़के थे
जब मैं कुत्तों को खाना देने घर से निकली, तभी वहां एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर दो लड़के बैठे थे। बाइक चलाने वाले लड़के ने हेलमेट पहना हुआ था। उसका चेहरा हेलमेट से छिपा हुआ था। बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने कैप लगाई थी। कैप से चेहरा छिपाया था। दोनों लड़के बाइक से उतरे। बाइक चालक युवक वहीं बाइक के आसपास टहलने लगा। जबकि पीछे बैठका लड़का सड़क पर घूमने लगा। लगभग एक मिनट तक लड़के वहीं घूमते रहे। सीएनजी पंप का रास्ता पूछा
जैसे ही मैं कुत्तों को खाना देकर घर की तरफ लौटने लगी तो कैप वाले युवक ने मुझे रोका और बात करने लगा। लड़के ने पूछा कि ये सीएनजी पंप जाने का रास्ता किधर से है। हम काफी देर से परेशान हो रहे हैं। हमें सीएनजी पंप वाली सड़क पर जाना है। रास्ता नहीं मिल रहा। मैंने जैसे ही इशारा करते हुए रास्ता बताया कि इधर से आगे जाकर मुड़ जाना वहीं रास्ता सीएनजी पंप को जा रहा है। मेरे इशारे से रास्ता बताते ही कैप वाले लड़के ने मेरे गले में छपट्टा मारा और चैन तोड़ ली। लगभग 2 तोले की थी चैन
मैं जब तक कुछ समझ पाती अपना बचाव करती, तब तक युवक ने मेरी चैन तोड़ी। दोनों युवक बाइक पर बैठकर भाग गए। मैने खुद को बचाया, इसी छीनाझपटी में चैन का कुछ टुकड़ा मेरे हाथ में टूटकर रह गया। मेरी की चीख सुनकर वहां कुछ लोग आ गए। जब तक लोग उन युवकों को पकड़ते वो दोनों भाग चुके थे। महिला ने बताया- जो चैन लुटी है, वो लगभग 2 तोले की थी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मैने पुलिस को तहरीर दी है। चेन की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। 6 महीने में यह तीसरी चैन लूट की घटना
गंगानगर के इसी इलाके में पिछले 6 महीने में यह तीसरी चैन लूट है। चार महीने पहले और दो महीने पहले भी यहां दो चैन लुट चुकी है। वहीं पास ही सी ब्लॉक पार्क के पास भी रस्तोगी की दुकान के वहां भी एक चैन स्नैचिंग हो चुकी है।