मेरठ के सौरभ हत्याकांड में जिला जज संजीव पांडे की कोर्ट में आठवें गवाह डॉक्टर अरविंद देशवाल की गवाही हुई। डॉक्टर ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने मुस्कान को पेट दर्द और कमजोरी की दवा लिखी थी। कोर्ट में कंप्यूटर स्क्रीन के माध्यम से मुस्कान की पहचान कराई गई। डॉक्टर देशवाल ने स्क्रीन पर मुस्कान को देखते ही पहचान लिया। उन्होंने कहा कि यह वही महिला है जिसे उन्होंने दवा लिखी थी। मुस्कान ने उनके पर्चे को बदलकर मेडिकल स्टोर से नशीली दवा खरीद ली थी। मुस्कान-सौरभ की वकील रेखा जैन ने डॉक्टर देशवाल से तीन घंटे तक जिरह की। यह मामला मेरठ में काफी चर्चित है और कोर्ट में ट्रायल लगातार जारी है। डॉक्टर डॉक्टर अरविंद देशवाल से हुई पूछताछ मंगलवार को लगभग एक घंटे तक कोर्ट में डॉक्टर अरविंद देशवाल से क्रॉस क्वेश्चनिंग की गई। इसमें डिफेंस की वकील रेखा जैन ने उससे कई सवाल पूछे। उन्होंने मुस्कान-साहिल के बारे में भी डिटेल से पूछा। बता दें कि डॉक्टर अरविंद देशवाल इस केस में अब 8वां गवाह है। जिसके कोर्ट में बयान हुए हैं। इससे पहले 7 गवाहों के बयान पूरे हो चुके हैं। केस में कुल 34 गवाह हैं। जिनको क्रमश: कोर्ट में गवाही के लिए बुलाया जाएगा। 9 सितंबर को 8वें गवाह की हुई गवाही सौरभ की तरफ से केस लड़ रहे सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर सिंह ने बताया- मुकदमे में अब 7 गवाहों के बयान कोर्ट में हो चुके हैं। आठवें गवाह की गवाही 5 सितंबर को थी लेकिन जज के न बैठने से आज 9 सितंबर की डेट लगी थी। इसी मामले में आज डॉक्टर की गवाही हुई है। मुस्कान साहिल की वकील रेखा जैन ने डॉक्टर से पूछे सवाल सवाल -तुम्हारा क्लिनिक कहां है जवाब -मेरा क्लिनिक ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास है सवाल -तुम इस क्लिनिक पर कितने समय से बैठते हो जवाब- मैं 32 साल से इस क्लिनिक पर बैठता हूं सवाल-तुम्हारे क्लिनिक का क्या नाम है जवाब -मेरे क्लिनिक का नाम डॉक्टर अरविंद देशवाल के नाम से है सवाल-अपने मेडिकल लाइन में क्या किया है जवाब-बीएएमएस कानपुर विश्वविद्यालय से डिग्री ली है सवाल -यह डिग्री किस तरीके की है जवाब- बैचलर आफ आयुर्वैदिक और मॉडर्न मेडिसिन सर्जरी सवाल -दिन भर में कितने मरीज आ जाते हैं तुम्हारे पास जवाब -10 12 आ जाते हैं दिन भर में सीजन में ज्यादा भी आ जाते हैं सवाल -तुम एलोपैथिक दवाई नहीं लिख सकते जवाब- बीएएमएस डिग्री धारा आरयूएम दवाई लिखते है मॉडर्न मेडिसिन सर्जरी वाले डॉक्टर उत्तर प्रदेश के शासनादेश 2015 के बाद एलोपैथिक दवाई लिख सकते हैं सवाल -पूछा गया कि न्यायालय में डिग्री लेकर आए हैं जवाब -डॉक्टर का जवाब बीएएमएस की छाया प्रति लेकर आया हूं हत्या से पहले सौरभ को नशीला पदार्थ दिया गया था
3 मार्च को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने अपने पति सौरभ राजपूत की चाकू घोंपकर हत्या की थी। उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए थे। फिर उसके टुकड़ों को सीमेंट से ड्रम में बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ को हत्या से पहले कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया गया था।
मुस्कान ने डॉक्टर का पर्चा बदलकर बेहोशी का इंजेक्शन खरीदा था। जांच अधिकारियों ने बताया था कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति की हत्या करने से पहले बेहोशी वाली दवा खरीदने के लिए डॉक्टरी पर्चे में छेड़छाड़ की थी। उषा मेडिकल स्टोर से मुस्कान ने खरीदी की दवाएं
हत्या के समय मेरठ के ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष शर्मा और उनकी टीम उषा मेडिकल स्टोर नामक एक दवा दुकान पर पहुंची थी। ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष शर्मा ने कहा, “हमें पता चला कि वह इसी स्टोर से दवाइयां खरीद कर लाई थी। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दवा खरीदने से पहले डॉक्टर के पर्चे की जरूरत थी या इसे काउंटर पर बेचा जा सकता था.” दवा दुकानदार ने क्या कुछ बताया था
हालांकि इस दौरान उषा मेडिकल स्टोर के मालिक अमित जोशी ने कहा, “पुलिस ने हमें बताया कि महिला ने हमारे स्टोर से दवा खरीदी थी। उसने हमें अपने मोबाइल फोन पर दवा का पर्चा दिखाया था और हमने उसी के आधार पर दवाइयां दी थी। हम बिना पर्चा के ऐसी दवाइयां नहीं बेचते। ” …………………… ये खबर भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री हजरत-ए-आदम की औलाद- बोले मौलाना शहाबुद्दीन:कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर सांसद बर्क ने कहा- गुमराह मत करिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर मुस्लिम समुदाय में गुस्सा है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सोमवार को कहा- दुनिया में सबसे पहले हजरत आदम आए और तमाम इंसानियत उनकी ही औलाद हैं। धीरेंद्र शास्त्री भी आदम की ही औलाद हैं। असली-नकली का फर्क करने वाला खुद नकली होता है। पढ़ें पूरी खबर…