मेरठ में गर्लफ्रेंड से मिलने गए लड़के की हत्या:सीने में मारी गोली, नहर के पास लाश मिली; लड़की फरार

मेरठ में एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। इसके बाद उसका शव अटेरना नहर के पास मिला। घरवाले उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने गर्लफ्रेंड पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। मामला सरधना थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए… दुकान से लौटने के बाद घर से निकला साकिब साकिब (17) पुत्र सैफुद्दीन सरधना थाना क्षेत्र के जोगियान मोहल्ला में परिवार के साथ रहता था। साकिब के बड़े भाई ने बताया कि साकिब पैंठ में कपड़े की दुकान लगाता था। बुधवार को दुकान लगाने के बाद वह घर लौटा और कुछ देर बाद कहीं चला गया। रात करीब 9:30 बजे परिवार को फोन पर सूचना मिली कि साकिब की लाश अटेरना नहर के पास पड़ी है। घरवाले मौके पर पहुंचे तो साकिब लहूलुहान हालत में मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। घरवाले उसे तुरंत वैगनार कार से सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गर्लफ्रेंड से मिलने निकला था साकिब साकिब के बड़े भाई ने बताया कि साकिब की ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। आरोप है कि लड़की उसे अक्सर परेशान करती थी। बुधवार रात करीब 9:30 बजे लड़की ने ही साकिब को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद साकिब की गोली मारकर हत्या करा दी गई। कुछ देर बाद उसका गोली लगा शव नहर के पास मिला। मौके से मिला तमंचा और फोन रिकॉर्डिंग सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि एक युवक का गोली लगा शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों से जानकारी मिल रही है कि युवक की एक लड़की से दोस्ती थी। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी। जांच में सामने आया है कि लड़की ने 10 जून को ब्रह्मपुरी थाने में युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। वहीं, मृतक के फोन से एक रिकॉर्डिंग भी मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………………….. ये खबर भी पढ़िए…. नौकरी जॉइनिंग से 4 दिन पहले अग्निवीर की मौत:यूपी में पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, सिर फट गया; मां लाश देखकर बेसुध यूपी के औरैया में नौकरी जॉइन करने से 4 दिन पहले 20 साल के अग्निवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, वह बीमार बहन का झाड़-फूंक करवाने पिता के साथ गया था। वहां से घर लौटते वक्त तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़िए…