मेरठ में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या:प्रेमी ने मारी तीन गोली, फोन करके कहा- अंजली मैंने काम खत्म कर दिया है

मेरठ में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की करवा दी। दोनों की बीच डेढ़ से साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को पता चलने पर वह उसका विरोध कर रहा था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ पति की हत्या की प्लानिंग की। प्रेमी ने युवक के तीन गोलियां मारी। युवक को मारने के बाद उसकी पत्नी को फोन करके कहा- मैंने काम खत्म कर दिया है। इसके बाद लाश को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी पत्नी अंजली और उसके प्रेमी अजय को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। घटना परीक्षित गढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर का है। पहले जानिए क्या था मामला… राहुल अगवानपुर का रहने वाला था। पिता टेकचंद ने बताया, राहुल मेरा इकलौता बेटा था। उसकी शादी हो चुकी थी। उसके तीन बेटे (वंश, लक्की और लवी) हैं। घर में ट्रैक्टर है और लगभग पांच से छह बीघे जमीन है। उसकी अपनी गाड़ी भी थी। 1 नवंबर की रात करीब 8 बजे वह किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब राहुल नहीं लौटा तो हमने मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उसके साथियों से संपर्क किया गया और आसपास खोजबीन की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। रात में ही चितवाना चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। रविवार सुबह गांव के कुछ लोग जंगल की ओर गए तो उन्होंने राहुल का शव देखा। उसके सीने में तीन गोली लगी थी। पास में ही तीन खोखे पड़े थे। ग्रामीणों ने तत्काल मुझे और पुलिस को सूचना दी। मैं मौके पर पहुंचा तो देखा वह मेरा बेटा ही था। सीसीटीवी, सीडीआर से खुला राज पुलिस राहुल की हत्या की जांच में जुटी थी। सीसीटीवी और कॉल रिकार्ड के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। जिसमें पता चला कि राहुल की पत्नी अंजली उसके प्रेमी अजय ने मिलकर राहुल की हत्या की है। दोनों के अवैध प्रेम संबंध हैं। जिसमें राहुल बाधा बन रहा था। इसी के चलते दोनों ने राहुल की हत्या कर दी। डेढ़ साल से दोनों का अफेयर था
पुलिस ने दोनों के पास से हत्या में प्रयोग किया गया 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में मृतक के पिता टेकचंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में अजय ने स्वीकार किया कि वह डेढ़ साल से अंजली के संपर्क में था। अंजलि के पति राहुल को इसका पता चल गया था। जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे थे। अब पढ़िए आरोपी प्रेमी का कबूलनामा
अजय ने पूछताछ में बताया- मेरा राहुल की पत्नि अंजली से लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था, मैं कई बार अंजली को होटल भी लेकर गया और मौका मिलने पर हम लोग राहूल के घर पर भी मिलते थे, 15 दिन पहले जब में अंजली से मिलने उसके घर गया तो राहुल ने हमे देख लिया और मेरे व अंजली के अवैध संबंधों के बारे में राहुल को जानकारी हो गयी, जिस बाद को लेकर राहुल ने अंजली से झगड़ा भी किया। तभी से अंजली रोज-रोज कहती थी कि राहुल को रास्ते से हटा दो बाद में हम दोनों एक साथ रहेंगे। इसी बीच कई बार राहुल का मुझसे भी झगडा हुआ। घटना से एक दिन पहले भी मेरा और राहुल का गांव के बाहर पर इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पत्नी अंजली ने बनाई हत्या की प्लानिंग
अंजली ने ही पति राहुल को रास्ते से हटाने के लिए मेरे साथ प्लानिंग बनाई और मुझे उकसाया। इसके बाद एक नवंबर को मैंने योजना बनाकर राहुल को बहाने से घर से बुलाया। जैसा मैने प्लान बनाया था, वैसे ही राहुल से झगड़ा करने लगा तो इसी बीच राहुल के मोबाइल पर फोन आ गया। राहुल को मारने के बाद अंजली को फोन करके बताया
राहुल फोन पर बात करने में उलझ गया तो मौका मिलते ही तमंचा निकालकर एक गोली सामने से मार दी। गोली लगते ही राहुल भाग निकला। फिर एक गोली पीछे से मारी, राहुल गिर गया, फिर एक गोली सामने सीने पर मार दी। राहुल को मार दिया। राहुल को मारने के बाद मैंने अंजली को फोन करके बताया की मैंने राहुल का काम खत्म कर दिया। एसपी देहात आईपीएस अभिजीत सिंह ने बताया- घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच करते हुए मृतक की पत्नी के नंबर को सर्विलांस पर लिया, जिसके बाद परत से परत खुलने लगी। उसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
हत्याकांड से जुड़ी ये पूरी खबर पढ़िए…
मेरठ में 28 साल के किसान की हत्या:सीने में तीन गोली मारी; घर का इकलौता बेटा था; पत्नी रो-रोकर बेसुध मेरठ में 28 साल के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह शनिवार रात से लापता था। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर जंगल में खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक के सीने में गोली लगी थी। पढे़ं पूरी खबर…