मेरठ में पनीर टिक्का ने तोड़ा पति-पत्नी का रिश्ता:खाना बनाने का विवाद तलाक तक पहुंचा, अब तीसरी सुनवाई के बाद फैसला

मेरठ के परिवार परामर्श केंद्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पनीर टिक्का और आलू बैंगन की सब्जी के विवाद ने पति-पत्नी को तलाक तक पहुंचा दिया। शादी के बाद दोनों के बीच खाने को लेकर रोज झगड़े होने लगे। पति को पनीर टिक्का पसंद था, लेकिन पत्नी को यह बनाना नहीं आता था। वहीं पत्नी का कहना था कि पति उसके बनाए खाने की कद्र नहीं करता। मामूली रसोई विवाद से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। परिवार परामर्श केंद्र में दो बार काउंसलिंग के बाद भी मामला सुलझ नहीं सका। खाने के स्वाद पर छिड़ा विवाद परतापुर निवासी स्वीटी की शादी चार साल पहले दिल्ली के शाहदरा निवासी कमल से हुई थी। कमल एक जूता फैक्ट्री में काम करता है। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। कमल का कहना था कि पत्नी स्वादिष्ट खाना नहीं बनाती। जबकि स्वीटी का आरोप था कि पति उसके बनाए खाने की कद्र नहीं करता।कमल को पनीर टिक्का बेहद पसंद था, लेकिन स्वीटी केवल आलू बैंगन और आलू टमाटर की सब्जी ही बना पाती थी। धीरे-धीरे खाने को लेकर रोजाना झगड़े होने लगे। काउंसलिंग भी न सुलझा सकी मतभेद बढ़ते विवाद को देखते हुए दोनों परिवारों ने उन्हें परिवार परामर्श केंद्र भेजा। यहां दो बार काउंसलिंग कराई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। तीसरी सुनवाई में दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया। काउंसलर का कहना है कि दंपती के बीच संवाद और समझ की कमी ने छोटे से मुद्दे को बड़ा बना दिया। अब दोनों ने साथ रहने से साफ इनकार कर दिया है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… दोस्त की बीवी का खर्च उठाता था BJP नेता:प्रयागराज में हर महीने मोटी रकम देता; अवैध संबंधों का पता चलने पर हुई हत्या प्रयागराज में BJP नेता रणधीर सिंह यादव की हत्या के बाद लव अफेयर के नए फैक्ट सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि रणधीर सिंह यादव का लव अफेयर उसकी हत्या के मुख्य आरोपी डॉ. उदय की पत्नी अंजली से था।रणधीर अपने बैंक अकाउंट से हर महीने एक फिक्स रकम अंजली को ट्रांसफर करता था। पुलिस मान रही है कि अंजली इस रकम को अपनी जरूरतों पर खर्च करती होगी। पढे़ं पूरी खबर…