मेरठ में फिर खाकी पर दाग लगाकर किया सुसाइड:मौत से पहले बनाया वीडियो भाइयों और खाकी पर लगाए गंभीर आरोप, बाद में पत्नी को मैसेज कर खुद को मारी गोली

मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या कर ली। 22 वर्षीय आसिम अब्बासी ने चाचा के खाली मकान में जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। मृतक ने पहले वीडियो बनाया उसने अपने भाइयों पर पुलिस से सेटिंग कर बार-बार परेशान करने के आरोप लगाए उसके बाद अपनी पत्नी और रिश्तेदारों को जमीन के हिस्से किस प्रकार करने हैं और किसको जमीन देनी है मैसेज लिखकर अपने चाचा के खाली मकान में जाकर खुद को गोली मारने के बाद मौत के घाट उतार दिया। यह था दोनों भाइयों में विवाद आसिम और उसके दो भाई आमिर व समद के बीच 150 गज के मकान को लेकर विवाद चल रहा था। चार दिन पहले हुई मारपीट में आसिम ने अपने भाइयों पर गोली चला दी थी। इसके बाद भाइयों ने थाना भावनपुर में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। घटना के दिन दोपहर 12 बजे आसिम ने पत्नी दिलकशी को वापस आने की बात कहकर घर से निकला। उसने पत्नी को संपत्ति के बंटवारे को लेकर मैसेज भेजा। फिर चाचा फरजन के खाली मकान में जाकर बरामदे में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अंदर पहुंचे घरवाले गोली की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे, तब तक आसिम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से तमंचा, खाली कारतूस, दो मोबाइल और 117 रुपये बरामद किए। मृतक के पीछे छह माह का बेटा है। उसकी मां महजबी और अन्य परिजन शोक में डूबे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल से भेजे गए मैसेज की भी जांच की जा रही है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जानकारी पुलिस को ही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह मृतक का मौत से पहले बनाया वीडियो सामने आने पर हड़कंप मचा हुआ है। प्रापर्टी डीलर था आसिम अब्दुल्लापुर का रहने वाला 22 साल के आसिम अब्बासी प्रोपर्टी डीलर का काम करता था आसिम दो भाई आमिर व समद है। तीनों में मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में तीनों भाइयों में चार दिन पहले मारपीट हो गई थी। मारपीट में मृतक आसिम पर गोली चलाने का आरोप लगा था। पुलिस ने आसिम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दायर कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। तभी से आस पुलिस से छिपता हुआ फिर रहा था इसी के चलते टेंशन में आने के बाद शुक्रवार रात करीब 12 बजे उसने पत्नी दिलकशी से कुछ देर में आने की बात कही और घर से निकल गया। चासा के घर जाकर मारी गोली आसिम अपने चाचा फरजंद के खाली मकान में पहुंचा और तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। मृतक की कुछ करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी उसका एक 6 महीने का बेटा भी है। उसकी मौत के बाद अब मौत से पहले बनाया वीडियो प्रकाश में आया है जिसमें मृतक अपने भाइयों और थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है पुलिस ने फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी।