मेरठ में शोरूम के बाहर बसपा नेता पर फायरिंग की। एक गोली बसपा नेता की पीठ के आर-पार हो गईं। उनका एक गुर्दा बाहर आ गया, खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। फायरिंग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वारदात बाइक सवार 2 बदमाशों ने की। आसपास के दुकानदार भागकर मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना शनिवार रात 9:30 बजे मवाना थाना क्षेत्र के गोल मार्केट की है। घायल बसपा नेता इमरान इलाही (46) को परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इमरान मेरठ में बसपा के पदाधिकारी हैं। वह नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। CCTV खंगाले। पुलिस का कहना है- चुनावी रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। टाइल्स कारीगर के घर से लौटते ही शोरूम के बाहर फायरिंग
मवाना थाने के मोहल्ला तिहाई निवासी बसपा नेता इमरान उर्फ बबलू शनिवार रात अपने साढ़ू नसीम के साथ बाइक से टाइल्स मिस्त्री सगीर के यहां खतौलिया चौक गए थे। वहां पर सगीर नहीं मिला तो लौटकर दुकान के पास आ गए। जब वह बाइक से उतरे तभी अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं पर जमीन पर गिर गए। अचानक हुई फायरिंग से दुकान में भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश चेहरे को गमछे से कवर किए हुए थे। खून से लथपथ इमरान को तुरंत सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों के नहीं मिलने के कारण रात में ही गढ़ रोड स्थित विवान हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां देर रात करीब डेढ़ बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। डॉ. नीरज गोयल ने बताया- गुर्दे में गोली फंसी थी। ऑपरेशन करके गुर्दा और गोली निकाल दी गई है। अब उनकी हालत स्थिर है। सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि जहां वारदात हुई है। वहां CCTV नहीं लगे हुए थे। शोरूम से थोड़ी दूर एक सीसीटीवी में बाइक से भागते हमलावर नजर आए हैं। वह चेहरा कवर किए हुए थे। पुलिस उनको ट्रेस कर रही है। वारदात क्यों की गई यह अभी क्लियर नहीं है। पुलिस चुनावी और लड़की के चक्कर में हुए विवाद। दोनों एंगल से जांच कर रही है। इमरान के बेटे आगाज ने एफआईआर दर्ज कराई है। मवाना उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भी हैं इमरान
बसपा नेता इमरान इलाही की मवाना स्थित गोल मार्केट के पास जूतों की दुकान है। वह मवाना उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भी है। इमरान इलाही के बेटे मो. आगाज ने बताया- दो अज्ञात बदमाशों ने मेरे पिता को गोली मारी है। आरोपियों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और गोली मारकर फरार हो गए थे। आगाज ने बताया- उसके पिता की किसी से दुश्मनी नहीं है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने कहा- बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। चारों टीम अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं। पुलिस को घटना स्थल से CCTV मिली है। इसी आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
————————————————– ये खबर भी पढ़िए… यूपी में मुस्कान-सूटकेस कांड के बाद शादी से डरे युवा: काउंसलिंग में पूछ रहे- पत्नी का एक्स तो नहीं यूपी समेत देशभर में हाल ही में एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कई केस सामने आए। इनमें शादी के कुछ ही दिनों में या तो दूल्हे की हत्या कर दी गई या फिर पति ने ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। ऐसे मामलों से शादी की चाह रखने वाले युवाओं में डर-सा बैठ रहा है। वो इसी उधेड़बुन में हैं कि रिश्ता निभा पाएंगे या नहीं। यही वजह है शादी से पहले पुरुष साइकोलॉजिस्ट से सलाह ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए