मेरठ में बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ के आर-पार हुईं 2 गोली, गुर्दा बाहर निकला; बाइक से आए 3 बदमाशों ने हमला किया

मेरठ में बाइक सवार तीन लोगों ने शोरूम में बैठे बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोलियां पीठ के आर-पार हो गईं। बसपा नेता का गुर्दा बाहर आ गया। गोली लगने के बाद बसपा नेता शोरूम में खून से लथपथ होकर गिर गए। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं फायरिंग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। शोरूम कर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मवाना थाना क्षेत्र की है। तीन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, दो गोलियां लगीं
मावना के मोहल्ला तिहाई निवासी बसपा नेता और लिबर्टी शोरूम के मालिक इमरान उर्फ बबलू शनिवार रात अपने गोल मार्किट स्थित अपने शोरूम में बैठे थे। रात करीब 11:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान इमरान के दो गोलियां लगीं। एक गोली पीठ पर तो दूसरी कमर के पास लगी। गोली लगने से उनका गुर्दा बाहर निकल आया। शोरूम के कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने इमरान को पहले मावना स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के जसवंत राय हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इमरान बसपा के पदाधिकारी हैं। वह नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पुलिस चुनावी रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की तलाश जारी है। लड़की को लेकर दो दिन पहले हुआ था झगड़ा
लोगों ने बताया कि 2 दिन पहले बसपा नेता एक लड़की के साथ देखा गया था। तब इसको लेकर झगड़ा हुआ था। बताया जाता है शो रूम में आने वाली कुछ लड़कियों को इमरान फ्री में जूता आदि देता था। साल 2010 में इमरान एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। तब कुछ लोगों ने इमरान को पकड़ लिया था और उसके साथ मारपीट की थी। फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने बताया- घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज निकल जा रहे हैं। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। इमरान के गोली पीठ को चीरते हुए गुर्दे में जाकर लगी है। गुर्दा बाहर आ गया है। उसे निकाला गया है। खबर अपडेट की जा रही है….