मेरठ में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट ली। बाइक सवार 2 युवकों ने CNG पंप का रास्ता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। कुछ ही सेकेंड में 2 तोले की चेन लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 1 मिनट 25 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक करीब एक मिनट तक रेकी करते हैं। एक युवक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहता है। जबकि दूसरा महिला के इर्द-गिर्द घूमता है। दोनों युवक करीब एक मिनट तक महिला के आस-पास की रहते हैं। फिर 2 सेकेंड में चेन लूटकर भाग जाते हैं। पीड़ित महिला शिक्षा विभाग से रिटायर हैं और घर पर अकेली रहती हैं। पति की मौत हो चुकी है। दोनों बेटे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। महिला रोजाना दोपहर 12 बजे जानवरों को रोटी खिलाने जाती हैं। सोमवार को जब वह घर से निकलीं तो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। घटना मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला पीड़ित महिला का नाम इंदिरा देवी है। 70 साल की इंदिरा देवी ने बताया- मैं मूल रूप से आगरा की रहने वाली हूं। लेकिन अब शादी के बाद से यहीं मेरठ गंगानगर में रहती हूं। गंगानगर के पी पॉकेट में आइआइएमटी एकेडमी से 200 कदम की दूरी पर किराए के मकान में अकेली रहती हूं। मेरे पति दरियाल सिंह की 21 साल पहले मौत हो चुकी है। पति दरियाल सिंह शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी पर थे। उनकी मौत के बाद मुझे मृतक आश्रित में पति की जगह सरकारी नौकरी मिली थी। मैं शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थी। कुछ समय पहले ही रिटायर हुई हूंं। महिला ने बताया- मेरे दो बेटे हिमांशु और विपुल हैं। दोनों बेटे बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। घर में मैं अकेली रहती हूं। रोजाना सुबह 11.30 बजे से 12.00 बजे के दरम्यान इंदिरा देवी कुत्तों को खाना खिलाती हूं। मेरे घर के सामने ही एक बड़ा ग्राउंड है, जहां मैं रोजाना कुत्तों को रोटी देने जाती हूं। सोमवार सुबह भी इसी टाइम मैं कुत्तों को खाना देने घर से बाहर आई। उस वक्त पूरा इलाका सुनसान था। सड़क भी सुनसान थी। महिला ने कहा- मुझसे सीएनजी पंप का रास्ता पूछा
जब मैं कुत्तों को खाना देने घर से निकली, तभी वहां एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर दो लड़के बैठे थे। बाइक चलाने वाले लड़के ने हेलमेट पहना हुआ था। उसका चेहरा हेलमेट से छिपा हुआ था। बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने कैप लगाई थी। कैप से चेहरा छिपाया था। दोनों लड़के बाइक से उतरे। बाइक चालक युवक वहीं बाइक के आसपास टहलने लगा। जबकि पीछे बैठा लड़का सड़क पर घूमने लगा। लगभग एक मिनट तक लड़के वहीं घूमते रहे। जैसे ही मैं कुत्तों को खाना देकर घर की तरफ लौटने लगी, तो कैप वाले युवक ने मुझे रोका और बात करने लगा। लड़के ने पूछा कि ये सीएनजी पंप जाने का रास्ता किधर से है। हम काफी देर से परेशान हो रहे हैं। हमें सीएनजी पंप वाली सड़क पर जाना है। रास्ता नहीं मिल रहा। मैंने जैसे ही इशारा करते हुए रास्ता बताया कि इधर से आगे जाकर मुड़ जाना, वहीं रास्ता सीएनजी पंप को जा रहा है। मेरे इशारे से रास्ता बताते ही कैप वाले लड़के ने मेरे गले में छपट्टा मारा और चेन तोड़ ली। लगभग 2 तोले की थी चेन
मैं जब तक कुछ समझ पाती अपना बचाव करती, तब तक युवक ने मेरी चेन तोड़ी। दोनों युवक बाइक पर बैठकर भाग गए। मैंने खुद को बचाया, इसी छीना झपटी में चेन का कुछ टुकड़ा मेरे हाथ में रह गया। मेरी चीख सुनकर वहां कुछ लोग आ गए। जब तक लोग उन युवकों को पकड़ते वो दोनों भाग चुके थे। महिला ने बताया- जो चेन लुटी है, वो लगभग 2 तोले की थी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मैंने पुलिस को शिकायत दी है। चेन की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। 6 महीने में यह तीसरी चेन लूट की घटना
गंगानगर के इसी इलाके में पिछले 6 महीने में यह तीसरी चेन लूट है। 4 महीने पहले और दो महीने पहले भी यहां दो चेन लुट चुकी है। वहीं पास ही सी ब्लॉक पार्क के पास भी रस्तोगी की दुकान के वहां भी एक चेन स्नैचिंग हो चुकी है। पूरे मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप ने बताया- चेन लूट की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। —————————- ये खबर भी पढ़ें…. प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से दोस्त ने रेप किया: बाहर से दरवाजा बंद करके भागे दोस्त, इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रेंडशिप प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से उसके दोस्त ने रेप किया। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। छात्रा का आरोप है कि शनिवार शाम को दोस्त ने जरूरी काम बोलकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर रेप किया। युवक के 2 दोस्तों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। आरोपी युवक ने रेप करने के बाद किसी परिचित को फोन करके बुलाया। तभी गांव वाले भी पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर…