मेरठ में रिक्शा वाले ने 35 साल की एक महिला के साथ रेप किया। फिर ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। चार दिन पहले 9 जून को महिला की लाश कंपनी बाग के सामने एक खंडहर में न्यूड (बिना कपड़ों के) लाश मिली थी। पुलिस CCTV के जरिए आरोपी तक पहुंची। आरोपी रिक्शा चालक को जेल भेजा है। महिला मार्च में पांच साल की बेटी लेकर घर से निकल आई थी। तब से परिजन उसे खोज रहे थे। खतौली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। अब विस्तार से पढ़िए… होली वाले दिन घर से लापता हुई थी महिला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, महिला खतौली के एक गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी। उसके 3 बच्चे हैं। होली वाले दिन यानी 14 मार्च को महिला अपनी 5 साल की बेटी को लेकर घर से निकल गई थी। घरवालों ने खतौली में उसकी मिसिंग कंपलेन भी दर्ज कराई थी। तभी से परिवार के लोग महिला को तलाश रहे थे। लेकिन वो दोनों नहीं मिल रहे थे। बताया, वह बस से मेरठ के घंटाघर पहुंच गई। यहां उसे 50 साल का रिक्शा चालक करतार मिला। करतार उसे अपने साथ झोपड़ी में ले गया। पुलिस ने बताया कि करतार की शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह उसे पत्नी की तरह रखने लगा। रिक्शा चालक ले गया साथ, करना चाहता था शादी
पुलिस के मुताबिक, करतार को महिला से प्यार हो गया था। वह उससे शादी करना चाहता था। इसीलिए महिला और उसकी बेटी को अपने साथ रख लिया। महिला दिन में कहीं चली जाती थी। देर रात लौटकर आती थी। इसकी वजह से लोग उसके चरित्र पर शक करने लगे थे। यह करतार को अच्छा नहीं लगता था। उसने कई बार बाहर जाने के लिए मना किया। करतार ने बताया, एक रात वह नशे में मेरे पास आई। मैंने तब उसे मना किया। मैंने समझाया नशा करना गलत है। मैं खुद भी नशा नहीं करता हूं। मगर वह आए दिन नशे में दूसरे मर्दों के साथ मेरे पास रात को लौटकर आने लगी। मुझे उसका यह रवैया अच्छा नहीं लगा। मैंने एक दिन तय किया कि मैं महिला को मार डालूंगा। दूसरों के साथ घूमने पर मार डाला
पुलिस के अनुसार, 7 जून की रात लगभग 1 बजे करतार महिला को रिक्शे में घुमाने और बाहर खाना खिलाने की बात कहकर ले गया। उसने पहले उसे नशा कराया। फिर खाना खिलाया। इसके बाद उसे रिक्शे में बैठाकर कैंट में कंपनी बाग के सामने खंडहर में लेकर गया। यहां करतार ने महिला के साथ रेप किया। फिर न्यूड हालत में ही उसके सिर और चेहरे पर ईंट से वार किया। करतार ने महिला के सिर पर 2 बार ईंट से हमला किया। इससे उसकी मौत हो गई। फिर आरोपी करतार रिक्शे से वापस घंटाघर आ गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, घटना वाले दिन से ही पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही थी। इसी बीच एक सीसीटीवी में रिक्शा और करतार दिखा। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी करतार ने हत्या का जुर्म भी कुबूल कर लिया। सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में रात 1 बजे करतार का रिक्शा जाते दिख रहा है। जिसमें एक महिला बैठी नजर आ रही है। लेकिन, 1 घंटे बाद रात 2 बजे रिक्शा खंडहर से वापस लौटता है। मगर उसमें महिला नजर नहीं आ रही। इसी के आधार पर पुलिस ने करतार को पकड़ लिया। उधर महिला के मायके और ससुराल के लोग सदर थाने पहुंचे। उन्होंने पूरा किस्सा बताया। पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक करतार को जेल भेज दिया है। भीख मांगने वाली महिला का निकला लैपटॉप बैग
इस केस को सुलझाने में पुलिस की 5 टीमें लगी थीं। पहले शक था कि खंडहर में मिली लाश आसपास ही भीख मांगने वाली महिला की है। मगर जांच में वो महिला जिंदा मिली। वहीं खंडहर में जो खाकी वर्दी और लैपटॉप का बैग मिला वो भीख मांगने वाली महिला का निकला। वो कहीं से इसे उठाकर लाई थी। पुलिस ने बताया, बच्ची भी मिल गई है। पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति को दिया है। उनके माध्यम से अब बच्ची की परिजनों से पहचान कराई जाएगी, उसके बाद बच्ची को उसके माता पिता को दिया जाएगा। ………………….. ये खबर भी पढ़िए… साले ने दोस्तों संग दारू पिलाकर जीजा की हत्या की:भाई बोला- लखनऊ में शादी से पहले पैर तोड़ा था, छत से कूदने से भाभी का पैर टूटा था लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में राहुल साहू की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया- हम राहुल से बदला लेना चाहते थे। उसको शराब पार्टी के नाम पर अपने साथ ले गए। खुद कम दारू पी और उसको ज्यादा पिलाई। पढ़िए पूरी खबर