मेरठ में SSP आवास के पास से बेखौफ बदमाश एक होटल के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास ही लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दोनों चोरों के चेहरे भी साफ दिखाई पड़ रहे हैं। केवल 6 सेकेंड में स्कूटी का ताला खोल लेते हैं। फिर आराम से उसे लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस दोनों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर गली नंबर 9 की है। अब जानिए पूरा मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर गली नंबर 9 में अमित अग्रवाल का परिवार रहता है। जुलाई में ही उन्होंने एक नई स्कूटी खरीदी है। रविवार दोपहर अमित की पत्नी संगीता अग्रवाल स्कूटी लेकर लालकुर्ती थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल आईं थी। बाहर स्कूटी खड़ी कर वह अंदर चली गईं। इसी दौरान किसी ने स्कूटी चोरी कर ली। संगीता होटल से बाहर निकलीं तो स्कूटी न पाकर हैरान रह गईं। पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना
संगीता ने होटल से बाहर आकर आस पास स्कूटी की काफी तलाश की, लेकिन स्कूटी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। कुछ ही देर में डायल 112 पुलिस व लालकुर्ती पुलिस दोनों वहां गईं। स्कूटी की तलाश में जुट गईं। 3 तस्वीरें देखिए… 9 सेकेंड में खोल लिया लॉक
चोरी की पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। होटल के बाहर खड़ी स्कूटी को शातिर चोर महज 31 सेकेंड में ही चोरी कर ले गए। CCTV कैमरे में दोनों चोर दिखाई पड़ रहे हैं। वह किस तरह से केवल 6 सेकेंड में नई स्कूटी का ताला खोल लेते हैं। फिर आराम से उसे लेकर फरार हो जाते हैं। फुटेज में एक व्यक्ति उनको कुछ कहता दिखाई दे रहा है, लेकिन शायद उसे पता नहीं था कि दोनों वाहन चोर हैं। लोकेशन ट्रेस कर रही पुलिस
CO नवीना शुक्ला ने बताया- जिस जगह से स्कूटी चुराई गई है, वहीं पास में एक CCTV कैमरा लगा था। दोनों चोर उसमें स्पष्ट दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस की एक टीम उनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए CCTV कैमरे खंगाल रही है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी
सोतीगंज बंद होने के बाद वाहन चोरी की वारदातों में 70 प्रतिशत तक गिरावट आई थी, लेकिन अब एक बार फिर वाहन चोर सिर उठाने लगे हैं। पिछले 15 दिन में अकेले शहरी क्षेत्र से ही दर्जनभर दुपहिया वाहन चोरी हो चुके हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थानेदारों को निर्देशित किया गया है, वह इन घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएं। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हिंदू प्रेमिका की गर्दन काटी, शादी करना चाहती थी:निकाह से एक दिन पहले गिरफ्तार, सहारनपुर से ले गया…न्यूड करके लाश फेंकी सहारनपुर की रहने वाली उमा नाम की महिला की गर्दन कटी नग्न लाश हरियाणा के यमुनानगर में एक हफ्ते पहले मिली थी। इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उमा की हत्या करने वाला प्रेमी बिलाल निकला। बिलाल दो साल उमा के साथ लिव इन में रहा। युवती पहले से ही शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां थी। पढ़ें पूरी खबर…