मुरादाबाद में कारोबारी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उनका शव पानी के प्लांट पर फंदे से लटका मिला। कारोबारी ऑनलाइन गेम खेलते थे। इसमें करीब 20 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। मरने से पहले कारोबारी ने पत्नी के नाम एक सुसाइड नोट लिखा। नीरा मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक है। मैं अगर रहता तो सब खत्म हो जाता। मैं बहुत ही बेकार आदमी था। अपना और गब्बू का ध्यान रखना परेशान मत होना। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए भेज दिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। पानी के प्लांट पर लटका मिला शव बिजनौर के थाना स्योहारा इलाके के गांव काजमपुर शेरपुर निवासी वरुण चौहान का पानी सप्लाई का काम था। उनका मुरादाबाद के काजीपुरा में प्लांट था। वह शहर में कई स्थानों पर पानी सप्लाई करते थे। रोजाना घर से मुरादाबाद आते-जाते थे। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वरुण का शव प्लांट के अंदर फंदे से लटका मिला। पड़ोस में प्लाटिंग का काम करने वाले नदीम ने उनका शव लटका देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शव की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। वरुण के शव से लिपटकर रोई पत्नी पुलिस ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पत्नी नीरा, अपने भाई अमित के साथ मौके पर पहुंची। वह पति के शव से लिपट गई। वह रोते-रोते बेसुध हो गई। भाई अमित ने उसे संभाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अमित ने बताया कि तीन दिन पहले वरुण पत्नी और बच्चे को अपनी ससुराल अमरोहा के गांव बड़हरा छोड़ गए थे। साले ने कहा- सुसाइड नहीं, मर्डर हुआ
वरुण के साले अमित ने बताया कि 11 साल पहले वरुण की शादी हुई थी। वरुण ऑनलाइन गेम खेलते थे। उन पर कर्ज हो गया था। एक साल पहले उन्होंने 4 बीघा जमीन बेचकर कर्ज चुकाया था। मेरे बहनोई ने सुसाइड नहीं किया है। उनका मर्डर हुआ। सुसाइड नोट में क्या लिखा हूबहू पढ़िए नीरा मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक था। अपना और गब्बू का ध्यान रखना। परेशान मत होना। मैं अगर रहता तो सब खत्म हो जाता। मैं बहुत ही बेकार आदमी था। मैं अपनी जेब में पेपर रखकर मर रहा हूं। ताकि पुलिस तुम्हें परेशान न करे। मम्मी और गब्बू का बहुत ध्यान रखना। गब्बू को रुलाना मत और मारना मत। कमल भैया, विक्की भैया की जिम्मेदारी होगी, इसे कामयाब करने की। CO बोले- कर्ज के कारण वरुण परेशान थे सीओ सिविल लाइन कुलदीप गुप्ता ने बताया- जांच में पता चला कि वरुण ऑनलाइन गेम खेलते थे। इसमें वह हजारों रुपए गवां चुके थे। उन पर कर्ज हो गया था। इसी वजह से वो परेशान थे और मानसिक तनाव में रहते थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट को भी जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा गया है। —————————————— ये खबर भी पढ़ें… बुलंदशहर में एक लाख का इनामी डकैत एनकाउंटर में ढेर:2 सिपाही गोली लगने से घायल, पुलिस ने 12 घंटे में 2 बदमाशों को मार गिराया यूपी STF ने बुलंदशहर में एक लाख के इनामी डकैत विनोद गड़ेरिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। STF नोएडा यूनिट और डकैत के बीच शुक्रवार की देर शाम बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। पढ़ें पूरी खबर…