मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में जल शक्ति मिशन को लेकर मंत्री स्वतंत्रदेव से भिड़ने वाले मुरादाबाद के बिलारी विधायक ने कहा- सरकार ने विधानसभा में गलत आंकड़े पेश किए हैं। सरकार ने विधानसभा में 1.93 लाख किमी सड़क बनाने की बात कही है जो झूठ है। मुरादाबाद पहुंचे फहीम ने कहा- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनसे पत्नी की कसम खाने को कहा था। लेकिन मैं भला क्यों अपनी बीवी की कसम खाऊं। मैंने विधानसभा में जो बोला है वो सही है। यदि उसमें झूठ निकले, तो मैं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। ये है मामला दरअसल विधानसभा सत्र के दौरान बिलारी से सपा के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने 12 अगस्त को विधानसभा में जल शक्ति मिशन के तहत कार्य नहीं होने के आरोप लगाए थे। विधायक ने जैसे ही मंत्री स्वतंत्र देव के विभाग में काम नहीं होने के आरोप लगाए तो मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तमतमा गए। उन्होंने कहा था कि विधायक फहीम अपनी बीवी की कसम खाकर बताएं कि उनके गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है। स्वतंत्र देव ने कहा था- मैं गारंटी ले रहा हूं कि अगर जल जीवन मिशन के तहत आपके गांव में पानी नहीं पहुंच रहा होगा तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। इसके जवाब में फहीम ने विधानसभा में कहा था कि पश्चिम के किसी भी जिले की जांच करा लीजिए। अगर मेरे आरोप झूठे साबित हुए तो मैं सदन से इस्तीफा दे दूंगा। ये बीवी की कसम खाने की बात नहीं है। इसके अगले दिन CM योगी ने भी सदन में इसे लेकर चुटकी ली थी। योगी ने विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर बोलते हुए कहा- इरफान फहीम दिख नहीं रहे हैं। हमारे स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें ऐसी कसम खिलवा दी है कि वो समझ ही नहीं पा रहे होंगे कि किसके नाम पर खाएं। और खन्ना जी किसके नाम पर कसम खाएंगें। आप ऐसा मत करिए। खन्ना जी और फहीम इरफान के बारे में सोचना चाहिए। वो बेचारा अपनी किस्मत को कोस रहा होगा कि आपने ऐसी कसम खिला दी। यूपी का कोई भी गांव जलशक्ति मिशन से संतृप्त नहीं सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे फहीम इरफान ने कहा- मेरा कहना था कि सरकार ने जो 1.93 लाख किमी सड़कों को दुरुस्त करने का दावा किया है वो गलत है। मैं इसी पर अपनी बात रख रहा था कि तभी किसी ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को गुमराह करके मामले को मेरे गांव की ओर मोड़ दिया। इसके बाद मंत्री ने मुझसे पत्नी की कसम खाने को कहा। मेरा कहना ये है कि पूरे प्रदेश में कोई भी गांव जलशक्ति मिशन से संतृप्त नहीं हुआ है। सरकार झूठे आंकड़े पेश कर रही है। फहीम इरफान की प्रोफाइल ………….. पढ़ें ये भी जरूरी खबर… कानपुर में लड़कियों से फर्जी रेप केस करवाता, अतीक की पुलिस चार्जशीट लिखी कानपुर का वकील अखिलेश दुबे लड़कियों से फर्जी मुकदमे लिखवाकर लोगों से करोड़ों वसूलता था। हाल में एक BJP नेता ने अखिलेश पर झूठा मुकदमा करने का आरोप लगाया कि उन पर फर्जी केस लगाकर 50 लाख की वसूली की। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पढ़िए पूरी खबर