मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होटल ताज में आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। शाम को नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे। जहां गंगा आरती देखेंगे। PM रामगुलाम के सम्मान में योगी सरकार ने शाम को होटल ताज में डिनर रखा है। 12 सितंबर को मॉरीशस के PM बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। फिर सुबह 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। जहां रामलला का आशीर्वाद लेंगे। PM मोदी गुरुवार सुबह 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 4 घंटे वह वाराणसी में रहेंगे। दोपहर 2.30 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। स्वागत की 4 तस्वीरें देखिए- फूलों से सजे क्रूज पर PM के अलावा 80 गेस्ट रहेंगे
अलकनंदा क्रूज लाइन के डायरेक्टर विकास मालवीय कहते हैं- मॉरीशस के प्रधानमंत्री के लिए रोरो वैसल विवेकानंद को बुक किया गया है। 200 लोगों की क्षमता वाले इस क्रूज पर मॉरीशस के पीएम के अलावा 80 लोग सवार होंगे। पीएम के स्वागत में विवेकानंद क्रूज को झालर और फूलों से सजाया गया है। शाम को वाराणसी पहुंचे, राज्यपाल ने वेलकम किया मॉरीशस के PM नवीनचंद रामगुलाम तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम 6.18 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। यह विमान 3.27 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ा था। एयरपोर्ट पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने उनका स्वागत किया। प्रदेश सरकार के मंत्री, विदेश मंत्रालय के सचिव, यूपी सरकार के विशेष सचिव, वाराणसी मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर समेत कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे। मॉरिशस के PM के वाराणसी आगमन पर स्वागत करते हुए राज्यपाल ने बुके दिया। बाबा विश्वनाथ का पटुका पहनाया। कजरी-बिरहा और धोबिया नृत्य से स्वागत मॉरीशस के PM के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से होटल ताज के रास्ते 6 जगहों पर संस्कृति विभाग ने मंच बनाए। यहां सांस्कृतिक नृत्य करते हुए टोलियों ने PM का मन मोह लिया। झूला, मयूर और धोबिया नृत्य से उनका स्वागत हुआ। पूर्वांचल के प्रमुख लोकगीत कजरी, बिरहा, चैती और कहरवा की प्रस्तुति दी गई। होटल में वाराणसी सहित पूरे प्रदेश के GI और ODOP उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। एयरपोर्ट से होटल ताज तक जगह-जगह स्टूडेंट, महिलाएं, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने भारत-मॉरीशस के राष्ट्रीय ध्वज लहराए। चाट, कचौड़ी और लिट्टी-चोखा खाया
होटल ताज में मॉरीशस के PM को डिनर में काशी के विशेष व्यंजन परोसे गए, जिसमें यहां की प्रसिद्ध चाट, कचौड़ी, लिट्टी-चोखा खास रही। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बिहार के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद ने भी साथ में डिनर किया। शहर में जगह-जगह सजावट की गई, देखिए तस्वीरें