नमस्कार, कल की बड़ी खबर बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की रही। वहीं, दूसरी बड़ी खबर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ी है। शनिवार रात अज्ञात युवकों ने उनके शिविर में घुसने की कोशिश की। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में घुसने की कोशिश, धक्का-मुक्की, योगी जिंदाबाद के नारे लगे प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच 6 दिनों से विवाद जारी है। शनिवार रात कुछ युवकों ने शंकराचार्य के शिविर में घुसने की कोशिश की। वे योगी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से युवकों की धक्का-मुक्की हो गई। प्रशासन ने इसके बाद शिविर के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगा दी। अंदर जाने के रास्ते ब्लॉक कर दिए। शंकराचार्य भी हंगामे के बाद वैनिटी वैन में चले गए। इससे पहले अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों ने उनकी जान को खतरा बताया था। शिविर की सुरक्षा के लिए 12 CCTV कैमरे लगवाए हैं। अखिलेश बोले- नकली सनातनियों की पोल खुली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शंकराचार्य विवाद पर कहा- ‘हमें खुशी है कि अविमुक्तेश्वरानंद डटे हुए हैं। एक-एक सनातनी उनके साथ है। उन्होंने कम से कम नकली सनातनियों की पोल खोल दी। हमारा उनसे सीधा संपर्क है।’ पढ़ें पूरी खबर… 2. बांग्लादेश टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, स्कॉटलैंड को मौका; पाकिस्तान भी हट सकता है मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर ICC से अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। (फाइल फुटेज) बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है। दरअसल, बांग्लादेश ICC से लगातार अपने मैच भारत की जगह श्रीलंका में करवाने पर अड़ा हुआ था। ICC ने बांग्लादेश को दोबारा विचार करने के लिए कहा था, लेकिन उसने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश ने कहा;- हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। पाकिस्तान भी टी-20 वर्ल्ड कप से हट सकता है: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा, ‘ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया है। हम अपने प्रधानमंत्री के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। फिर इसके बाद फैसला लेंगे कि हमें वर्ल्ड कप खेलना है या नहीं।’ पढ़ें पूरी खबर… 3. UP में 5 मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाया, भाई का दावा- बहन से कहा गया इस्लाम से किस्मत बदलेगी यूपी के मुरादाबाद में 5 मुस्लिम लड़कियों ने एक हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाया। आरोप है कि कोचिंग से निकलने के बाद उसे सड़क पर घेर लिया। बैग से बुर्का निकाला और पहना दिया। पीड़ित के भाई ने दावा किया कि उसकी बहन से सहेलियों ने कहा कि इस्लाम कबूल करो, किस्मत बदल जाएगी। इसमें बहुत खूबसूरत लगोगी। मुरादाबाद में FIR दर्ज: पीड़ित और आरोपी लड़कियां एक ही स्कूल में 12वीं में पढ़ती हैं। सभी की उम्र 15-17 साल के बीच है। साथ में कोचिंग भी जाती हैं। घटना 20 दिसंबर की है, लेकिन 22 जनवरी को लड़की के भाई ने थाने में FIR कराई है। पढ़ें पूरी खबर… 4. इंडिगो ने 16 एयरपोर्ट्स पर 717 फ्लाइट स्लॉट्स छोड़े, मुंबई में 236 और दिल्ली में 150 उड़ानें कम हुईं इंडिगो ने कोहरे और ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते 16 एयरपोर्ट्स पर अपने 717 फ्लाइट स्लॉट्स छोड़ दिए हैं। मुंबई में 236 और दिल्ली में 150 उड़ानें कम हुई हैं। वहीं, बेंगलुरु में 84, हैदराबाद में 68 और पुणे में 48 स्लॉट्स छोड़े गए हैं। दूसरी एयरलाइंस को फायदा मिलेगा: स्लॉट खाली होने से दूसरी एयरलाइंस को फायदा मिलेगा। इंडिगो की उड़ानें कम होने पर कुछ रूट्स पर फ्लाइट विकल्प घट सकते हैं, लेकिन मंत्रालय के मुताबिक डोमेस्टिक कैपेसिटी पर्याप्त है। अब ये खाली स्लॉट्स एअर इंडिया, अकासा एयर और स्पाइसजेट को मिल सकते हैं, जिससे वे अपना नेटवर्क बढ़ा सकें। पढ़ें पूरी खबर… 5. भारत से एक्स्ट्रा 25% टैरिफ हटा सकता है अमेरिका, वित्तमंत्री बोले- भारत ने रूस से तेल खरीद घटाई ट्रम्प सरकार भारत पर लगाए गए एक्स्ट्रा 25% टैरिफ को हटा सकती है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है। ये अमेरिका की बड़ी जीत है। इसलिए टैरिफ में राहत देने की गुंजाइश बन रही है। भारत पर कुल 25% टैरिफ: अमेरिका ने अगस्त 2025 में भारत पर दो बार टैरिफ लगाया था। पहली बार 1 अगस्त को व्यापार घाटे को लेकर 25% टैरिफ लगाया गया था। इसके बाद 27 अगस्त को रूस से तेल खरीदने की वजह से एक्स्ट्रा 25% टैरिफ लगाया था। पढ़ें पूरी खबर… 6. ट्रम्प बोले- चीन 1 साल में कनाडा को खा जाएगा, हमारे बजाय उनसे बिजनेस कर रहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन, कनाडा को एक साल के अंदर ही खा जाएगा। कनाडा हमारे बजाय चीन से दोस्ती बढ़ा रहा है, जिससे वह बर्बाद हो जाएगा। दरअसल, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने ट्रम्प के गोल्डन डोम प्रोजेक्ट का विरोध किया है और चीन के साथ नए व्यापार समझौते किए, जिससे ट्रम्प नाराज हैं। इसी कारण अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। क्या है गोल्डन डोम प्रोजेक्ट: यह अमेरिका का नया डिफेंस प्रोजेक्ट है, जिसमें हजारों सैटेलाइट्स स्पेस में तैनात की जाएंगी। ये सैटेलाइट्स दुश्मन देशों की मिसाइलों को उड़ान भरते ही पकड़कर अंतरिक्ष में ही नष्ट कर देंगी। ट्रम्प के मुताबिक, यह सिस्टम अमेरिका को चीन और रूस जैसे देशों से आने वाले खतरे से बचाएगा और 2029 तक तैयार हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… शख्स ने MBBS में एडमिशन के लिए काट दिया पैर यूपी के जौनपुर में एक युवक ने MBBS में दिव्यांग कोटे से एडमिशन लेने के लिए खुद का पैर काट दिया। पुलिस और घरवालों को हमले की झूठी कहानी सुनाई, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि एडमिशन के लिए उसने पंजे की 4 उंगलियां अलग कर दीं। अब सिर्फ अंगूठा बचा है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सेना के जवान मोनू का पार्थिव शरीर शनिवार को अलीगढ़ पहुंचा। तिरंगे में लिपटा शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां-पिता और भाई शव से लिपटकर रोने लगे। मां बेहोश हो गईं। पिता बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़े, लोगों ने उन्हें पानी पिलाकर संभाला। 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के लिए पार्टनरशिप और नई जिम्मेदारी का योग है। मिथुन राशि वालों का अधूरा काम पूरा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…