नमस्कार, कल की बड़ी खबर पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर से जुड़ी है जिसमें वे आडवाणी के पैरों के पास बैठे हैं। वहीं, दूसरी खबर UP के PCS अफसर के बच्चों की मौत से जुड़ी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. खड़गे बोले- मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत, राहुल ने कहा- पीएम वन मैन शो चला रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है, इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया। ये कानून गरीबों को कुचलने और उन्हें दबाने के लिए है। खड़गे ने ये बातें शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से निकलने के बाद कहीं। राहुल बोले- मोदी अपने मन की करते हैं: बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का फैसला कैबिनेट-राज्यों से बिना पूछे लिया गया। मोदी वन मैन शो चल रहे हैं, वे जो चाहे करते हैं। इसका पूरा फायदा 2-3 अरबतियों को मिल रहा है। नुकसान ग्रामीण इलाकों को हो रहा है। जी राम जी के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी: कांग्रेस मनरेगा का नाम ‘VB-जी राम जी’ करने का देशव्यापी विरोध करेगी। 5 जनवरी से इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने शीतकालीन सत्र में ‘VB-जी राम जी’ बिल पेश किया था। राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद यह कानून बन गया है। जो मनरेगा की जगह लेगा। पूरी खबर पढ़ें… 2. ‘ब्राह्मण विधायकों ने दोबारा मीटिंग की तो एक्शन लूंगा’, पंकज चौधरी की दूसरी बार चेतावनी यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक से पार्टी में खलबली मची है। नए यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 48 घंटे में दूसरी बार विधायकों को चेताया। कहा, “भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। हमारा संविधान अनुमति नहीं देता कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जातीय आधार पर बैठक करें। इसलिए आगे ऐसी बैठक कतई न करें, जो पार्टी के खिलाफ हो। यूपी BJP अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश यात्रा पर निकले हैं चौधरी पंकज चौधरी यूपी भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश की यात्रा पर निकले हैं। शनिवार सुबह सबसे पहले मथुरा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह बांके बिहारी मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किए। पूरी खबर पढ़ें… 3. दिग्विजय ने मोदी की फोटो पोस्ट की, लिखा- नेताओं के चरणों में बैठने वाला सीएम-पीएम बना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी की एक फोटो पोस्ट की। जिसमें मोदी आडवाणी के पैरों के पास बैठे दिख रहे हैं। यह तस्वीर काफी पुरानी है। दिग्विजय ने लिखा- जमीनी नेता पीएम बना: दिग्विजय ने पोस्ट में लिखा- यह फोटो बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति है। जय सिया राम। दिग्विजय ने फोटो पर सफाई दी: उन्होंने कहा कि मैं शुरू से RSS की विचारधारा के खिलाफ हूं। लेकिन मैं उनकी संगठनात्मक क्षमता की तारीफ करता हूं क्योंकि एक ऐसा संगठन जो रजिस्टर्ड भी नहीं है, वह इतना शक्तिशाली हो गया है कि प्रधानमंत्री लाल किले से कहते हैं कि यह दुनिया का सबसे बड़ा NGO है। पूरी खबर पढ़ें… 4. नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, 20 जनवरी को ऐलान होगा भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसका ऐलान 20 जनवरी को किया जा सकता है। नितिन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा होंगे। नितिन नबीन एकमात्र उम्मीदवार: सूत्रों का दावा है कि नितिन नबीन ही एकमात्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले हैं, इसलिए भाजपा के मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. सेंगर की सजा पर SC में सोमवार को सुनवाई, उन्नाव रेप पीड़ित का हाईकोर्ट जज पर आरोप सुप्रीम कोर्ट उन्नाव रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड करने के खिलाफ 29 दिसंबर को सुनवाई करेगा। CBI ने दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी। इससे पहले शनिवार को भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ रेप पीड़ित दिल्ली में CBI ऑफिस पहुंची। पीड़ित ने कहा- इस केस इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर (IO) ने मेरे साथ गलत किया है। वो कुलदीप सेंगर और जज से मिल गए हैं। जिसके चलते ही बेल मिली है ताकि रेप विक्टिम हार सके। उसकी हिम्मत टूट जाए। केस में आगे न बढ़ सके। अब जानिए उन्नाव रेप केस के बारे में: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कुलदीप सेंगर और उसके साथियों ने 2017 में नाबालिग को अगवा कर रेप किया था। मामले की जांच सीबीआई ने की थी। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दोषी सेंगर को 20 दिसंबर, 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए उसे मृत्यु तक जेल में रखने के आदेश दिए थे। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को जमानत दे दी। पूरी खबर पढ़ें… 6. वाराणसी के PCS अफसर के बेटा-बेटी, सास समेत 4 की मौत, कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे वाराणसी के PCS अफसर के मासूम बेटे, बेटी, सास और साढ़ू के बच्चे की मौत हो गई। उनकी पत्नी और साले-साली की हालत गंभीर है। अफसर की पत्नी छुट्टियां मनाने बच्चों के साथ बिहार के छपरा गई थीं। ठंड से बचने के लिए परिवार शुक्रवार रात अंगीठी जलाकर सो रहा था। एक को छटपटाहट हुई तो पता चला: देर रात दम घुटने के बाद परिवार के एक सदस्य को छटपटाहट महसूस हुई। उन्होंने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। बाहर निकलकर घरवालों को बुलाया। घरवाले आए तो बाकी लोगों को जगाने की कोशिश की। देखा तो 4 लोगों में कोई हलचल नहीं हो रही थी। घरवाले सभी को छपरा के सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 7. एक हफ्ते में चांदी ₹27,771 महंगी हुई: 1 किलो चांदी का भाव ₹2.28 लाख पहुंचा चांदी की कीमत में पिछले एक हफ्ते में 27,771 रुपए का इजाफा हुआ है। 19 दिसंबर को एक किलो चांदी की कीमत 2,00,336 रुपए थी जो 26 दिसंबर को 2,28,107 रुपए/किलोग्राम पर पहुंच गई है। सोना भी ऑलटाइम हाई पहुंचा: पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 19 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,31,779 रुपए का था। एक हफ्ते में 6,177 रुपए महंगा होकर 26 दिसंबर को 1,37,956 रुपए पर पहुंच गया। ये सोने का सबसे ऊंची कीमत है। आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम: एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी की डिमांड में अभी तेजी है। ऐसे में 2026 में चांदी की कीमत 2.75 लाख रुपए किलो पहुंच सकती है। वहीं सोना अगले साल तक 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… लड़कों के हाफ पैंट पहनने पर रोक, खाप पंचायत बोली- घर में बहन-बेटी होती हैं खाप चौधरियों ने निर्णय लिया कि अगर जागरूकता और कड़े नियम बनाए जाएंगे, तब ही इस पर रोक लगाई जा सकती है। समाज को सुधारा जा सकता है। यूपी के बागपत की खाप पंचायत ने शनिवार को लड़कों के हाफ पैंट पहनने पर रोक लगा दी। तय हुआ कि लड़कों पर भी सामाजिक नियम लागू हों। उनका हाफ पैंट पहनकर घूमना ठीक नहीं है, वहां बहन-बेटियां भी होती है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- मैच जिताने पर कोहली को 10 हजार नकद इनाम; करोड़ों कमाने वाले विराट-रोहित क्यों खेल रहे विजय हजारे टूर्नामेंट 2. गुडबाय 2025- 31 दिसंबर तक निपटा लें 4 काम:आधार-पैन लिंक के लिए आखिरी 5 दिन; गाड़ी खरीदें, स्मॉल सेविंग्स शुरू करें 3. भास्कर इन्वेस्टिगेशन- ‘4500 टका दिए, एजेंट ने भारत पहुंचा दिया’: बांग्लादेश से आए घुसपैठिए, पुलिस में सिपाही; SIR के बाद भी वोटर लिस्ट में नाम 4. ग्राउंड रिपोर्ट- ‘कुलदीप सेंगर हमें 5 हजार किमी दूर से मरवा देगा’: रेप विक्टिम बोली- उसकी बेटी CBI अफसर से मिली, बृजभूषण ने सस्पेंड कराई सजा 5. ग्राउंड रिपोर्ट- अरावली के इसी पहाड़ से दिल्ली-नोएडा बने, टावरनुमा चट्टानें बचीं: एक लाख करोड़ के खनिज पत्थर निकाले, 50-50 फीट गहरे गड्ढे, VIDEO 6. जरूरत की खबर- CDC ने कहा, टमाटर है बेस्ट फ्रूट: न्यूट्रिशनिस्ट से जानें टमाटर के हेल्थ बेनिफिट्स और किसे नहीं खाना चाहिए 7. बेउर जेल से ऊंची लालू के नए घर की बाउंड्री: सिक्योरिटी को भी एंट्री नहीं; लोग बोले- आसपास की जमीनें भी खरीदने की तैयारी है 8. सलमान खान@60; बड़ी अम्मी ने कुएं में धक्का दिया था: रेखा का पीछा करते थे, ₹10 लाख कमाना था सपना, आज ₹2900 करोड़ के मालिक 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लेन-देन के लिहाज से अच्छा दिन है। तुला राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े अटके काम पूरे हो सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…