नमस्कार, कल की बड़ी खबर इंदौर में दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। दूसरी बड़ी खबर स्विट्जरलैंड से रही। नए साल के जश्न के दौरान धमाके से 40 लोग मारे गए। यूपी में गाजियाबाद पुलिस ने ऐसी मशीन खोजी है, जो यह बता देती है कि कौन सा व्यक्ति कहां का रहने वाला है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. इंदौर में 14 मौतों की वजह बना पाइपलाइन में लीकेज, पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया MP के इंदौर में दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है और 1400 लोग बीमार हो गए। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल रिपोर्ट से भी कन्फर्म हुआ कि पानी में जानलेवा बैक्टीरिया थे, जो मौत की वजह बने। MP के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने 7 मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए के चेक दिए, लेकिन परिजनों ने नाराजगी जताते इसे लेने से इनकार कर दिया। मीडिया पर भड़के मंत्री: MP के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से एक पत्रकार ने पूछा कि पीने के पानी की उचित व्यवस्था क्यों नहीं हुई? इस पर मंत्री भड़क गए और बोले, ‘अरे छोड़ो यार, फोकट के सवाल मत करो।’ इस दौरान विजयवर्गीय ने अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांगी। CM ने जांच कमेटी बनाई: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर एक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। फिलहाल शहर में टैंकरों से साफ पानी की व्यवस्था की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 2. स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान ब्लास्ट, 40 की मौत, 115 घायल स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना शहर में एक रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बड़ा धमाका हुआ। 31 दिसंबर की देर रात करीब 1:30 बजे हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं। शुरुआती जांच में पाया गया है कि आतिशबाजी की वजह से धमाका हुआ। फिलहाल आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। क्रांस-मोंटाना देश का सबसे महंगा शहर: स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वत क्षेत्र में स्थित एक लग्जरी स्की रिसॉर्ट है। यह जगह स्विस राजधानी बर्न से करीब दो घंटे की दूरी पर है और यहां हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, खासकर सर्दियों और नए साल के समय। 15,000 की आबादी वाला यह शहर देश के सबसे खास और महंगे इलाकों में गिना जाता है। पढ़ें पूरी खबर… 3. गाजियाबाद में थानेदार ने बिहार के युवक पीठ पर लगाया मोबाइल, कहा-तुम बांग्लादेशी हो गाजियाबाद में एक थानेदार ने घुसपैठियों की पहचान के लिए अनोखी तरकीब खोज निकाली। उसने एक युवक की पीठ पर अपना मोबाइल सटाया। थानेदार ने कहा- तुम बांग्लादेशी हो, मशीन बता रही है। युवक ने पुलिस के इस दावे को नकारते हुए खुद को बिहार के अररिया का बताया। थानेदार जमकर ट्रोल हुए। थानेदार पर मेरठ में दर्ज हुआ था रेप केस: जांच करने वाले SHO अजय शर्मा पर जून, 2022 में मेरठ में एक महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय अजय शर्मा दरोगा थे। हालांकि, रेप का जो मुकदमा दर्ज हुआ था, उसमें एफिडेविट लगा दिया गया था। आरोप सही नहीं पाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर… 4. बांग्लादेश में फिर हिंदू शख्स को पेट्रोल डालकर जलाया, धारदार हथियारों से हमला बांग्लादेश में एक और हिंदू शख्स को जलाने का मामला सामने आया है। 31 दिसंबर की रात 50 साल के खोकोन दास जब घर लौट रहे थे, तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। पहले धारदार हथियारों से वार किया गया, फिर बेरहमी से पीटकर आग के हवाले कर दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में रब्बी और सोहाग को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 15 दिन में दूसरी घटना: बीते 15 दिनों में बांग्लादेश में यह दूसरी घटना है, जिसमें हिंदू शख्स को जिंदा जलाया गया है। इससे पहले 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। इसके बाद उनके शव को पेड़ पर लटकाकर आग लगा दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 5. पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी, थर्ड एसी का किराया ₹2,300 पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। थर्ड एसी का किराया ₹2,300 तय किया गया है। सेकेंड एसी का किराया ₹3,000 होगा। फर्स्ट AC का किराया करीब ₹3,600 प्रस्तावित किया गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल पूरा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा कर लिया गया है। स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस साल के आखिर तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर… 6. कॉमर्शियल सिलेंडर आज से ₹111 महंगा, कारों के दाम भी बढ़े, CNG और PNG ₹2 सस्ती हुई 1 जनवरी 2026 से 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹111 महंगा हो गया। कई कार कंपनियों ने 2-3% तक दाम बढ़ाए। CNG और घरेलू PNG 2 से 3 रुपए तक सस्ती हुई। वहीं, इस साल एविएशन फ्यूल के दाम घटने से हवाई टिकट सस्ते हो सकते हैं। 8वें वेतन आयोग से सैलरी बढ़ने की भी उम्मीद है। घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं किया गया है… पढ़ें पूरी खबर… 7. चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट, कीमत ₹1,170 कम होकर ₹2.29 लाख पर आई चांदी के दाम में नए साल के पहले दिन भी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी की कीमत 1,170 रुपए कम होकर 2,29,250 रुपए पर आ गई है। पिछले साल यानी 2025 में चांदी की कीमत 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ी है। सोना ₹1.33 लाख हुआ: 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 266 रुपए बढ़कर 1,33,461 रुपए हो गया है। पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… पति-पत्नी ने घर को बनाया नकली नोटों की फैक्ट्री छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक दंपति ने घर में नकली नोटों की मिनी फैक्ट्री चला रखी थी। कर्ज से परेशान होकर उन्होंने यूट्यूब से तरीका सीखकर 500, 200 और 100 के नकली नोट छापे। शक न हो, इसलिए नोटों पर मिट्टी भी लगाते थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर 1.70 लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। वृश्चिक राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छा दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…