नमस्कार, कल की बड़ी खबर ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान;131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान केंद्र सरकार ने 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबू सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया जाएगा। रोहित, हरमनप्रीत को पद्मश्री: क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया और एक्टर आर माधवन को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं: जिन 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। उनमें 19 महिलाएं हैं। 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र: सेना के 3 अफसरों को कीर्ति चक्र, 13 को शौर्य चक्र गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सर्विस मेडल की घोषणा की। एस्ट्रोनॉट और एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं तीन अधिकारियों को कीर्ति चक्र और 13 को शौर्य चक्र दिया जाएगा। शुभांशु अंतरिक्ष में 18 दिन रहे थे: शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन, टेस्ट पायलट और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने 25 जून, 2025 को नासा के एक्सियम मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की यात्रा की थी। वे ISS पर 18 दिन रहे। उत्कृष्ट सेवा के लिए 982 मेडल: इस बार पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े 982 कर्मियों को बेहतरीन (उत्कृष्ट) सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कितने भी जुल्म कर लो, पीछे नहीं हटूंगा; डिप्टी CM प्रयागराज पहुंचे प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच 7 दिनों से विवाद जारी है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- हम इनकी (भाजपा) आंख की किरकिरी बन गए हैं, कितना भी परेशान करें, मैं पीछे नहीं हटूंगा। जितना हमारे ऊपर जुल्म होगा, उतनी ही मजबूती से कदम उठाऊंगा। दो दिन पहले शिविर पर इकठ्ठे हुए लोग: दरअसल शनिवार को कट्टर सनातनी सेना नाम के संगठन के 10 युवकों ने अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में घुसने की कोशिश की थी। ‘योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। अविमुक्तेश्वरानंद ने इस घटना को अपने ऊपर हमला बताया। कहां से शुरू हुआ था विवाद: 18 जनवरी को माघ मेले में मौनी अमावस्या पर अविमुक्तेश्वरानंद पालकी में स्नान करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और पैदल जाने को कहा। विरोध करने पर शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई। इससे नाराज अविमुक्तेश्वरानंद शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… यूपी में दो पत्नियों के बीच ‘पति’ का बंटवारा, एक दिन छुट्टी उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स की दो पत्नियां हैं। विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत ने पति का बंटवारा करने का फैसला सुनाया है। समझौते के तहत पति 3 दिन पहली और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा, जबकि रविवार को उसे ‘वीकली ऑफ’ मिलेगा। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: चीन के सबसे ताकतवर जनरल झांग पद से क्यों हटाए गए; अबतक दो-तिहाई टॉप ऑफिसर्स गायब या बर्खास्त, क्या जिनपिंग का तख्तापलट होगा 2. नोएडा के युवराज को सिस्टम ने मारा, 7 जिम्मेदार: 16 जनवरी को नाले में डूब गए थे; SIT का सवाल- 2 घंटे तक क्यों नहीं निकाला 3. भास्कर एक्सप्लेनर- रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट की कुर्सी कितनी कीमती:पहली बार यूरोपियन यूनियन को न्योता क्यों मिला; क्या है ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ 4. 1857 के गुमनाम शहीद- 168 साल से सड़ रहे 282 शहीदों के कंकाल: अंग्रेजों ने कुएं में जिंदा दफनाया, हत्यारे अफसर के नाम पर अमृतसर में सड़क 5. संडे जज्बात- लोग भैंस, बुलडोजर आंटी कहते थे: 30 की उम्र में 92 किलो वजन था- किडनी खराब होने लगी तो 100 दिन में 20 किलो घटाया 6. जरूरत की खबर- गले में दर्द हो सकता है टॉन्सिलाइटिस: डॉक्टर से जानें ये क्या है, क्यों होता है, लक्षण और बचाव की जरूरी सावधानियां 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों के लिए नए काम की शुरुआत के लिहाज से सही समय है। तुला राशि वालों के रुके काम चल पड़ेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…